23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वास्थ्य मंत्री ने मदुरै में टेली कोबॉल्ट सुविधा का किया उद्घाटन

-10 वाटरबेड का भी किया उद्घाटन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Vishal Kesharwani

•

Updated: 22 Dec 2021, 4:43 PM IST

स्वास्थ्य मंत्री ने मदुरै में टेली कोबॉल्ट सुविधा का किया उद्घाटन

स्वास्थ्य मंत्री ने मदुरै में टेली कोबॉल्ट सुविधा का किया उद्घाटन


मदुरै. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एम. सुब्रमण्यण ने मंगलवार को बालारेंगापुरम में स्थित क्षेत्रीय कैंसर सेंटर (आरसीसी) में इक्वीनॉक्स 80 डिजीटल टेली कोबॉल्ट सुविधा का उद्घाटन किया। यह नई सुविधा 3.१० करोड़ की लागत से तैयार हुई है और यह कैंसर रोगियों के लिए पारंपरिक और उपशामक देखभाल उपचार में मदद करेगा। आरसीसी, जिसमें रेडियोथेरेपी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी की सुविधा है, पूरे दक्षिणी जिलों के रोगियों को लागत प्रभावी कैंसर उपचार के साथ सेवा दे रहा है।

इसी बीच सुब्रमण्यण ने जीआरएच में 10 वाटरबेड का उद्घाटन किया, जो बिस्तर पर पड़े मरीजों के लिए बेडसोर को रोकेगा। उन्होंने जीआरएच के डीन ए. रत्नवेल की उपस्थिति में रूफ टॉप हर्बल गार्डन का भी उद्घाटन किया। उन्होंने सरकारी राजाजी अस्पताल में बोन बैंक सुविधा का भी उद्घाटन किया। 40 लाख की लागत से तैयार हुई यह सुविधा दक्षिणी तमिलनाडु के सरकारी अस्पताल में पहली और राज्य में यह दूसरी बोन बैंक सुविधा है। इससे दक्षिणी तमिलनाडु की जनता को लाभ मिलेगा। उन्होंने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेलूर में गर्भवती माताओं के लिए योग सत्र का भी उद्घाटन किया।

योग अभ्यास गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव में मदद करेगा और उन्हें मानसिक आराम भी देगा। मंत्री ने जीआरएच के लिए निर्माणाधीन छह मंजिला टावर ब्लॉक का निरीक्षण भी किया, जहां 22 अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर बन रहे हैं। मंत्री ने कहा कि जब 121 करोड़ रुपए के भवन का उद्घाटन होगा तब राज्य सरकार 180 करोड़ रुपए के सभी आधुनिक चिकित्सा उपकरण मुहैया कराएगी।


-रविवार को मेगा वैक्सीनेशन कैंप
उन्होंने कहा कि क्रिसमस और नववर्ष को ध्यान में रखते हुए शनिवार को आयोजित होने वाली मेंगा वैक्सीनेशन कैंप का रविवार को आयोजन होगा। उन्होंने मदुरै में 19 पैरामेडिकल डिग्री पाठ्यक्रमों 2021-२२ के लिए सरकारी कॉलेजों में 2,276 सीटों और स्व वित्तपोषित कॉलेजों में 13,832 सरकारी कोटे की सीटों को भरने के लिए मेरिट सूची भी जारी की।