चेन्नई. चेन्नई में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने अगले दो दिन तक तमिलनाडु के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन के शुष्क मौसम के बाद 27 मार्च से बारिश फिर शुरू हो सकती है जिसके अगले दिन तक जारी रहने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बारिश का मुख्य कारण उत्तरी कर्नाटक से दक्षिणी तमिलनाडु तक फैली एक उत्तर-दक्षिणी ट्रफ है, जो समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। विभाग ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को कुछ इलाकों में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।