
चेन्नई.
आंध्र प्रदेश के तट पर बंगाल की खाड़ी में 5.1 तीव्रता के भूकंप की सूचना मिलने के बाद मंगलवार दोपहर चेन्नई में हल्के झटके महसूस किए गए। चेन्नई के कुछ हिस्सों में कई सोशल मीडिया यूजर्स ने साझा किया कि उन्हें हल्के झटके महसूस हुए। उपयोगकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने अण्णा नगर, अडयार, कोलत्तूर, टी नगर, नुंगमबाक्कम, पोरूर, बेसेंट नगर, तिरुवांमयूर, आलवरपेट और चेन्नई में समुद्र के करीब के इलाकों में झटके महसूस किए।
बंगाल की खाड़ी में मंगलवार दोपहर 12:35 बजे भूकंप के झटके आए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई है। जानकारी के मुताबिक, भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। भूकंप आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से लगभग 296 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व और चेन्नई से 320 किमी पूर्व उत्तर पूर्व में था।
आईएमडी चेन्नई ने पुष्टि की है कि भूकंप इसी भूकंप के कारण हुआ था। हम अभी भी भूकंप की जांच कर रहे हैं। भूकंप का केंद्र आंध्र प्रदेश में काकीनाडा के पास, बंगाल की खाड़ी में बताया गया था। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.1 आंकी गई है। नतीजतन, चेन्नई सहित उत्तरी तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में झटके महसूस किए गए।
Published on:
24 Aug 2021 02:44 pm

बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
