चेन्नई

मुख्यमंत्री स्टालिन पॉडकास्ट श्रृंखला स्पीकिंग फॉर इंडिया शुरू करेंगे

स्टालिन ने कहा कि हाल ही उन्होंने अपने विचार साझा करने के लिए प्रश्नोत्तरी सत्र शुरू किया।

less than 1 minute read
Aug 31, 2023
मुख्यमंत्री स्टालिन पॉडकास्ट श्रृंखला स्पीकिंग फॉर इंडिया शुरू करेंगे

चेन्नई.

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबले के लिए बने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को मजबूत समर्थन देने के उद्देश्य से वह पॉडकास्ट श्रृंखला स्पीकिंग फॉर इंडिया के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में स्टालिन ने कहा कि हाल ही उन्होंने अपने विचार साझा करने के लिए प्रश्नोत्तरी सत्र शुरू किया।

उन्होंने कहा द्रविड़ मुन्नेत्र कषझम (द्रमुक) अपने 75 साल पूरे करने जा रहा है और संसद में हम तीसरे बड़े दल हैं। इस दल को (पूर्व मुख्यमंत्रियों) सीएन अन्नादुरै और एम करुणानिधि जैसे प्रतिष्ठित नेताओं ने खड़ा किया, जिन्होंने गहरा प्रभाव डाला। उन्होंने कहा, हमें ‘इंडिया’ के लिए बोलने पर मजबूर किया गया है। मैं एक ऑडियो श्रृंखला के माध्यम से बोलने जा रहा हूं कि कैसे भाजपा शासन भारत को नष्ट कर रहा है और हम भविष्य में एक समतावादी और भाईचारे वाले भारत का निर्माण कैसे करना चाहते हैं। द्रमुक ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल दलों में से एक हैं।

Published on:
31 Aug 2023 09:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर