2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैश्वीकरण की जटिल वास्तविकताओं का सामना करने के लिए तैयार करें शिक्षा : राज्यपाल

पहचान चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन ट्रिप्लीकेन स्थित कलैवानर अरंगम में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Mukesh Kumar Sharma

•

Updated: 30 Jun 2019, 11:55 PM IST

Prepare to face the complex realities of globalization Education: Governor

Prepare to face the complex realities of globalization Education: Governor

चेन्नई।पहचान चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन ट्रिप्लीकेन स्थित कलैवानर अरंगम में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संस्था का विभिन्न कार्यक्रमों के तहत समाज के जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देकर शिक्षा के नए मार्ग खोलने का लक्ष्य है। हमारे देश में समाज की निस्वार्थ सेवा का बड़ा गुण है। 21वीं सदी बहुसंस्कृति की होगी। इस बदलाव में शिक्षा की बड़ी भूमिका होगी। इसे नई पीढ़ी को वैश्वीकरण की जटिल वास्तविकताओं का सामना करने के लिए तैयार करना चाहिए। स्वामी विवेकानंद ने कहा था हमें ऐसी शिक्षा की जरूरत है जो चरित्र का निर्माण करे। देश में बड़ा कार्यबल है इसे रोजगार प्राप्त करने के लिए शिक्षित प्रशिक्षित करने की जरूरत है।

देश में आज लाखों ऐसे युवाओं की जरूरत है जो विभिन्न क्षेत्रों में योगदान कर सकें। निस्वार्थ देश की सेवा करने से देश महान बनेगा। कोई भी कार्य करने से पहले योजना बनाएं फिर पीछे मुडक़र न देखें। उन्होंने कहा कि हमें दिल बड़ा रखना चाहिए।

साधारण जीवन जीएं। दूसरों की देखादेखी न करें। खूब कमाएं और खूब दान करें। काम से बड़ा बनें और नम्रता रखें। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री हीरादेवी किशनलाल लूनिया चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी दीपचंद लूनिया ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस छात्रवृत्ति योजना से हजारों बच्चों का भविष्य उज्जवल हो रहा है। संस्था आगे भी ऐसा कार्य करे। उन्होंने संस्था से आग्रह किया कि वह एक इच्छा पूर्ति योजना शुरू करे जिसमें बीमार एवं दिव्यांग बच्चों को शामिल किया जाए।

विशिष्ट अतिथि एसपीआर हाइलिविंग के प्रबंध निदेशक हितेश कवाड़ ने कहा कि समाज को देने में खुशी है। उन्होंने संस्था के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आप कई सालों से जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष ज्ञानचंद चोरडिय़ा ने की। उन्होंने सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी दूसरों के लिए प्रेरणादायक बनें। प्रबंध न्यासी शांतिलाल ललवानी ने ट्रस्ट की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि संस्था एक ऑनलाइन एप शुरू कर रही है। जिससे विद्यार्थियों को नौकरी पाने में आसानी होगी।

इस मौके पर राज्य भर के 151 संस्थानों के 800 विद्यार्थियों को 31 लाख रुपए की छात्रवृत्ति दी गई। संस्था की ओर से अबतक 1.60 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति दी जा चुकी है। संस्था की ओर से जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए कम्प्यूटर ट्रेनिंग सेंटर चलाया जाता है। संस्था के विभिन्न प्रोजेक्ट की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सचिव विमल कांकलिया समेत संस्था के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

चेन्नई

तमिलनाडु