4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दर्शकों पर चढ़ा रजनीकांत की फिल्म Jailer का क्रेज, चेन्नर्ई- बेंगलुरु में कंपनियों ने किया छुट्टी का ऐलान

फिल्म को दक्षिण में 90 प्रतिशत से ज्यादा स्क्रीन मिलने की उम्मीद है।

2 min read
Google source verification
दर्शकों पर चढ़ा रजनीकांत की फिल्म Jailer का क्रेज, चेन्नर्ई- बेंगलुरु में कंपनियों ने किया छुट्टी का ऐलान

दर्शकों पर चढ़ा रजनीकांत की फिल्म Jailer का क्रेज, चेन्नर्ई- बेंगलुरु में कंपनियों ने किया छुट्टी का ऐलान

चेन्नई.

दक्षिण फिल्म के सुपरस्टार की आगामी फिल्म 'जेलर' को लेकर दर्शकों के बीच काफी बज बना हुआ है। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से ही लोगों पर इसका क्रेज सिर चढकऱ बोल रहा है। सिनेमा के इतिहास में संभवत: यह पहली फिल्म है जिसके टे्रलर को कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज आ गए थे। अब इनकी फिल्मों की रिलीज किसी त्योहार से कम नहीं होती है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शानदार चल रही है। फिल्म को दक्षिण में 90 प्रतिशत से ज्यादा स्क्रीन मिलने की उम्मीद है।

कंपनी ने छुट्टी की घोषणा की
आलम यह है कि रजनीकांत की आगामी फिल्म जेलर के रिलीज डेट पर चेन्नर्ई- बेंगलुरु की कुछ कंपनियों ने 10 अगस्त को छुट्टी का ही ऐलान कर दिया है। चेन्नई स्थित कंपनी 'यूएनओ एक्वा केयर' ने चेन्नई, बेंगलुरु, तिरुचि, तिरुनेलवेली, चेंगलपेट, मट्टुथवानी, अरापालयम और अलगप्पन नगर में अपनी शाखाओं को फिल्म की रिलीज के दिन छुट्टी देने का फैसला किया है। यह निर्णय 10 अगस्त के लिए छुट्टी के आवेदनों की अधिक संख्या के कारण लिया गया था।
चेन्नर्ई- बेंगलुरु में कई कंपनियों ने छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

क्या कहा कंपनी ने?
कंपनी ने कहा है कि वह अपने कर्मचारियों को मुफ्त मूवी टिकट देकर पायरेसी विरोधी उपायों का समर्थन करने के लिए कदम उठा रही है। वे इस बात पर जोर देते हैं कि रजनीकांत एक महान सुपरस्टार हैं जो कई पीढिय़ों के दिलों में एक विशेष स्थान रखते हैं।

फिल्म 'जेलर' में सुपरस्टार रजनीकांत भरपूर एक्शन करते नजर आएंगे। वह इस मूवी में एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर का रोल निभा रहे हैं। रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' 10 अगस्त को सिनेमाघरों में भव्य रिलीज के लिए तैयार है। मेगास्टार लगभग 2 सालों के बाद बड़े पर्दे पर वापस आ रहे हैं। लिहाजा, फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है। नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित ये फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें जैकी श्रॉफ, राम्या कृष्णन, तमन्नाह और विनायकन सहित और कई स्टार कलाकार हैं।