2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निकाली जागरूकता रैली, दिया समरसता का संदेश

एसएसडीवी एसोसिएशन और श्री सनातन धर्म विद्यालय मैट्रिकुलेशन हायर सैकण्डरी स्कूल के शताब्दी समारोह के तहत लायंस क्लब ऑफ फोर्ट सेंट जॉर्ज...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Mukesh Kumar Sharma

•

Updated: 30 Jun 2019, 11:41 PM IST

Removed awareness rally, message of given harmony

Removed awareness rally, message of given harmony

चेन्नई।एसएसडीवी एसोसिएशन और श्री सनातन धर्म विद्यालय मैट्रिकुलेशन हायर सैकण्डरी स्कूल के शताब्दी समारोह के तहत लायंस क्लब ऑफ फोर्ट सेंट जॉर्ज की सहभागिता से शनिवार को जागरूकता रैली प्रजना का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि क्लब के पी.वी. प्रकाश कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली से पहले स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि कई क्षेत्रों मेें जागरूकता जरूरी है और विद्यार्थी इसमें प्रमुख भूमिका अदा कर सकते हैं। लायंस क्लब अनेक जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन कर रहा है जिनमें प्लास्टिक का बहिष्कार, जल संरक्षण और पौधरोपण प्रमुख है।

एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अशोक मूंदड़ा ने संघ के कार्यों की जानकारी दी। स्कूल की प्रधानाचार्य एस. लता ने स्वागत भाषण दिया। स्कूल के करसपोन्डेन्ट एस.पी. बाहेती ने प्रेरणास्पद बात कही।
इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एमपी मरदा, दौलतराज बांठिया, बाल निकेतन स्कूल की प्रधानाध्यापिका सरस्वती, एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी एस.एस. दमानी, पूर्व कोषाध्यक्ष एम.सी. बिनानी, संतोष दमानी, भाजपा नेता कृष्ण कुमार नथानी, अनुजा, भावना त्रिवेदी, रिंपल आर. जोशी, आर. मुरली समेत लायंस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे। शशिकांता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
आकर्षक रैली

समारोह के बाद जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली स्कूल के बाहर मिन्ट स्ट्रीट से रवाना हुई तथा साहुकारपेट के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन: स्कूल के पास संपन्न हुई। रैली में स्कूल की बैंड टीम ने शानदार बैंड की प्रस्तुति दी। बैंड टीम का नेतृत्व छात्रा हेमप्रिया ने किया। स्कूली छात्रों ने अपने हाथो में बैनर एवं तख्तियां थाम रखी थीं। उन पर विभिन्न ज्ञानवर्धक बातें लिखी थी। रैली ने आसपास के लोगों का ध्यान खींचा।

बड़ी खबरें

View All

चेन्नई

तमिलनाडु