26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शत प्रतिशत प्लास्टिक प्रतिबंध लागू करने की ओर बढ़ रहा राज्य

पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक से जंग में तमिलनाडु एक बड़ी सफलता की ओर कदम बढ़ रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Ritesh Ranjan

•

Updated: 11 Jun 2019, 2:02 PM IST

news,Chennai,Tamilnadu,Special,Breaking,

शत प्रतिशत प्लास्टिक प्रतिबंध लागू करने की ओर बढ़ रहा राज्य

चेन्नई.
पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक से जंग में तमिलनाडु एक बड़ी सफलता की ओर कदम बढ़ रहा है। राज्य में प्लास्टिक के उत्पादों पर लगा बैन जल्द ही 100 प्रतिशत लागू हो जाएगा। अभी तक इसे 75 प्रतिशत लागू किया जा चुका है। यह जानकारी राज्य के पर्यावरण मंत्री केसी करुपन्नन ने ईरोड़ में दी। करुपन्नन ने कवुंधपडी में 4.2 करोड़ की लागत वाली पीने के पानी की योजना के लिए भूमि पूजन के कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात की।
उन्होंने बताया कि प्लास्टिक बनाने वाली करीब 170 यूनिट्स को प्लास्टिक उत्पादों पर बैन लगाने के बाद बंद किया जा चुका है। मंत्री ने बताया, चुनावों के कारण सरकारी अधिकारी ड्यूटी में लग गए थे। अब चुनाव पूरे हो चुके हैं तो निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई दोबारा शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि नियमों का पालन हो। कई चरणों में सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि तमिलनाडु को प्लास्टिक के उत्पादों से मुक्त किया जा सके।
राज्य में प्लास्टिक के कई उत्पादों पर जनवरी में बैन लगाया गया था। करुपन्नन ने बताया कि सरकारी कार्यक्रमों में प्लास्टिक के उत्पादों का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि निजी कार्यक्रमों में भी प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें। उन्होंने कहा, सरकार प्लास्टिक के साइंटिफिक डिस्पोजल के लिए कदम उठा रही है ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके। हमने प्लास्टिक वेस्ट से बिजली बनाने की योजना भी लागू कर दी है।