26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस अधीक्षक प्रवेश कुमार ने कहा वेलूर जिले में सडक़ हादसे में कमी आई 21 फीसदी की

यहां काटपाडी स्थित वीआईटी विश्वविद्यालय में गुरुवार को विद्यार्थी संगठन का उद्घाटन समारोह हुआ। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रवेश कुमार ने समारोह उदघाटन किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Ritesh Ranjan

•

Updated: 30 Aug 2019, 6:12 PM IST

पुलिस अधीक्षक प्रवेश कुमार ने कहा वेलूर जिले में सडक़ हादसे में कमी आई 21 फीसदी की

पुलिस अधीक्षक प्रवेश कुमार ने कहा वेलूर जिले में सडक़ हादसे में कमी आई 21 फीसदी की

वीआईटी में विद्यार्थी संगठन का उदघाटन किया

वेलूर. यहां काटपाडी स्थित वीआईटी विश्वविद्यालय में गुरुवार को विद्यार्थी संगठन का उद्घाटन समारोह हुआ। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रवेश कुमार ने समारोह उदघाटन किया। इस मौके पर उन्होंने संबोधित करते हुए बताया कि वेलूर जिले में आमजन एवं यातायात पुलिस समेत कई विभागों के सहयोग से चलाए गए जागरूकता अभियान के कारण सडक़ हादसों में 21 फीसदी की कमी आई है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को भी आगे बढक़र सडक़ सुरक्षा जागरूकता अभियान में शामिल होकर जनता को वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देनी चाहिए।
विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष शेखर विश्वनाथन ने कहा विद्यार्थियों को भी यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए, खास कर बिना हेलमेट पहने दुपहिया वाहन चालकों एवं बिना बेल्ट बांधे कार चालकों को इन नियमों को अपनाना चाहिए। इससे उनकी सुरक्षा तो होगी ही, सडक़ हादसों में कमी भी आएगी। विश्वविद्यालय में 140 से भी ज्यादा विद्यार्थी संगठन की शाखाएं हैं। विद्यार्थी अपनी पंसद के संगठन में शामिल होकर कई तरह के सेवा कार्य कर सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के अलावा समाज कल्याण व सुरक्षा, यातायात जैसी गंभीर समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर सहायक उपकुलपति नारायणन, विद्यार्थी कल्याण विभाग के निदेशक अमित महेन्द्रन भी उपस्थित थे।