28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज से राज्य भर में 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को लगेगा वैक्सीन

-सैदापेट के एक सरकारी स्कूल कैंप का मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Vishal Kesharwani

•

Updated: 2 Jan 2022, 4:54 PM IST

आज से राज्य भर में 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को लगेगा वैक्सीन

आज से राज्य भर में 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को लगेगा वैक्सीन


चेन्नई. राज्य सरकार द्वारा सोमवार (आज) से राज्य भर के 33.46 लाख बच्चों को वैक्सीन दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य भर के स्कूलों में कैंप आयोजित कर बच्चों को वैक्सीन देने की योजना बनाई गई है और योजना के मुताबिक तैयारी भी हो चुकी है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए राज्य की स्वास्थ्य विभाग राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग के साथ मिल कर कार्य कर रही है। राज्य के स्वास्थ्य सचिव जे. राधाकृष्णन ने बताया कि स्कूलों में इसलिए कैंप आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि बच्चों को दूर जाकर वैक्सीन ना लेना पड़े।

इसके अलावा इस सुविधा से अधिक से अधिक बच्चों को वैक्सीन दिया जा पाएगा। जन स्वास्थ्य एवं चिकित्सा निदेशालय ने सभी जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं के उप निदेशकों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन सोमवार को सैदापेट के सरकारी गल्र्स हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कैंप का उद्घाटन करेंगे। बच्चों के लिए सिर्फ कोवैक्सीन की ही अनुमति है। कोविड पोर्टल पर आधार कार्ड या अन्य कोई भी पहचान पत्र से पंजीकरण किया जा सकता है।


-30 लाख बच्चों की हो चुकी है पहचान
इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री एम. सुब्रमण्यण ने बताया कि इस योजना के तहत राज्य भर के 26 लाख और इंजीनियरिंग के चार लाख बच्चों की पहचान हुई है। संभावित तीसरी लहर को लेकर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मई 2021 में कोरोना की अधिकांश संख्या 36 हजार 184 थी। इस बार संख्या कितनी होगी, का अनुमान नहीं है। हालांकि ओमिक्रॉन के मरीज जल्द समय के अंदर स्वस्थ हो रहे हैं। राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल में तीसरे और पांचवे दिन परीक्षण किए जा रहे हैं। दोनों बार निगेटिव आने वालों को छुट्टी दे दी जा रही है।


-तिरुवन्नमालै व मदुरै में दो लाख से अधिक बच्चों की पहचान
तिरुवन्नमालै स्वास्थ्य इकाई के डीडीएचएस आर. सेल्वकुमार ने बताया कि जिले में अब तक 1 लाख बच्चों की पहचान हुई है, जिन्हें सोमवार से वैक्सीन देना शुरू किया जाएगा। मदुरै जिले में 1.४१ लाख बच्चों की पहचान हुई है।