2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tamilnadu : चोरो ने किया कमाल, चुराए पहिए, छोड़ गए कार

Thieves steal all four wheels of car in Chennai अपने घर के बाहर खड़ी नई कार से मंदिर जाने के लिए सुबह उसका मालिक कार के पास आया तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा चोरों ने कार के चारो पहिए चुरा लिए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Thieves steal all four wheels of car in Chennai

Thieves steal all four wheels of car in Chennai

चेन्नई. महानगर के व्यस्ततम इलाके टीवीएस कालोनी अन्नानगर में चोरी का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है।
अपने घर के बाहर खड़ी नई कार से मंदिर जाने के लिए सुबह उसका मालिक कार के पास आया तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा चोरों ने कार के चारो पहिए चुरा लिए हैं।

जे.जे.नगर पुलिस के अनुसार निजी फर्म में काम करने वाले महेश बाबू आमतौर पर दो गली आगे रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर अपनी गाड़ी खड़ी करते हैं।

सोमवार को सुबह उन्हें अपनी कार की पूजा करने के लिए मंदिर जाना था, इसलिए उन्होंने रात को गाड़ी घर के सामने सडक़ पर पार्क कर दी।

पुलिस को संदेह है कि इस चोरी में ऑटोमोबाइल मैकेनिकों का हाथ हो सकता है। क्योंकि कार के चारो पहिए हटा कर उसे पत्थर पर खड़ा करने के बाद भी आसपास किसी को भी भनक नहीं लगी।

यह एक आवासीय कॉलोनी है। इसलिए यहां ये घटना लोगो के बीच चर्चा का विषय बन गई है। रहवासियों ने बताया कि दो साल पहले भी बदमाश कार का एक पहिया चुरा ले गए थे। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में रात की गश्त बढ़ाने की मांग भी की।

पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज भी जांच रही है। पुलिस के अनुसार यह एक गैंग का काम हो सकता है क्योकि एक आदमी के लिए 4 पहिए ले जाना मुश्किल है। पुलिस घटना के समय इलाके में घूम रहे ऑटो चालको से भी पूछताछ करेगी।

Story Loader