
स्कूल में मूलभत सुविधाओं की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने कलक्टर को दिया ज्ञापन
वेलूर. यहां कलक्टे्रट में सोमवार को जनशिकायत व सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता कलक्टर रामण ने की। इस अवसर पर काफी संख्या में जिले के लोग अपनी समस्याएं व शिकायतें लेकर पहुंचे और कलक्टर से मिलकर ज्ञापन दिया। इसी सन्दर्भ में पेरनामपेट के मेल आलंगकुप्पम के लोगों व स्कूली बच्चों ने गांव से काफी दूर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आने जाने के लिए बस सुविधा एवं स्कूल में मूलभुत सुविधाओं की मांग को लेकर कलक्टर रामण को ज्ञापन सौंपा जिसमें बस व अन्य सुविधाएं शीघ्र मुहैया करवाने की मांग की गई। विद्यार्थियों के अनुसार स्कूल में न पेयजल की व्यवस्था है न ही शौचालय की सफाई की जाती है। शिक्षकों की भी कमी है।
दव्यांगों में ट्राई साइकिल का वितरण
वेलूर. यहां अन्नासालै स्थित जिला दिव्यांग कल्याण कार्यालय में सोमवार को जनकल्याणकारी योजना के तहत दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलक्टर रामण ने कार्यक्रम का उद्घाटन कर 50 से भी ज्यादा दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल प्रदान की। कार्यक्रम मेें जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी श्रीमती जे. सेन्दिल कुमारी, सहायक अधिकारी ज्योतिलिंगम भी उपस्थित थी।
--------
Published on:
11 Jun 2019, 2:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.