26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिहाड़ी मजूदरों के घरों में चोरों ने लगाई सेंध

महानगर में दो इलाकों में चोरों ने दिनदहाड़े सूने घरों में धावा बोल नगदी व मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Ritesh Ranjan

•

Updated: 11 Jun 2019, 12:43 PM IST

news,Chennai,Tamilnadu,Special,Breaking,

दिहाड़ी मजूदरों के घरों में चोरों ने लगाई सेंध

चेन्नई. महानगर में दो इलाकों में चोरों ने दिनदहाड़े सूने घरों में धावा बोल नगदी व मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। आश्चर्य की बात तो यह है कि चोर अब दिहाड़ी मजदूरों के घर भी नहीं छोड़ रहे हैं। महानगर में पुलिस के लचर रवैये से बेखौफ चोर दिहाड़ी मजदूरों के घर से भी नगदी और मोबाइल चोरी कर भाग गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रॉयपेट्टा के विनायका स्ट्रीट निवासी राजेश के घर का ताला तोडक़र चोर लगभग तीन हजार रुपए और एक मोबाइल ले गए। वहीं उसके पड़ोसी राजेन्द्रन के बंद घर को भी निशाना बनाकर उसके घर में घुसे और साढ़े चार हजार रुपए और एक मोबाइल चुरा ले गए। पुलिस ने बताया कि दोनों राजेश और राजेन्द्रन पेशे से दिहाड़ी मजदूर हैं और जब वे वापस आए तो घर का मुख्य द्वार खुला देख उनके होश उड़ गए। अंदर चोरों ने घर का सारा सामान खंगाल कर घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घटना को अंजाम तब दिया जब दोनों काम से बाहर गए हुए थे। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच निरीक्षण किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।