30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Madurai में आस्था: सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में रथ महोत्सव, कड़ी सुरक्षा के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया

यह रथ सुब्रमण्यम स्वामी अभयारण्य से मंदिर के द्वार की ओर ले जाया गया, जहां रक्षक देवता-'करुप्पासामी' की पूजा के लिए थोड़ी देर रुका।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Purushottam Reddy

•

Updated: 29 Mar 2024, 8:44 PM IST

Madurai: सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में रथ महोत्सव, कड़ी सुरक्षा के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया

Madurai: सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में रथ महोत्सव, कड़ी सुरक्षा के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया

मदुरै.

मदुरै में लोकप्रिय भव्य कार (रथ) उत्सव का आयोजन किया गया। जिसे 'रथ यात्रा' के नाम से भी जाना जाता है। उत्सव देखने के लिए शुक्रवार को हजारों श्रद्धालु मदुरै के तिरुपरंगुनरम श्री सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में एकत्र हुए। शुक्रवार को तिरुपरंगुनरम श्री सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में आयोजित पंगुनी उथिरम उत्सव के हिस्से के रूप में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुब्रमण्यम स्वामी और भगवान देइवानई के रथ खींचने के लिए मंदिर में एकत्र हुए। यह यात्रा सुबह 5:40 बजे सुसज्जित लकड़ी के बने रथ के साथ शुरू हुई, जिसमें उत्तम पोशाक में लिपटे भगवान सुब्रमण्यम स्वामी और देवी देइवानई की मूर्तियाँ थीं। यह रथ सुब्रमण्यम स्वामी अभयारण्य से मंदिर के द्वार की ओर ले जाया गया, जहां रक्षक देवता-'करुप्पासामी' की पूजा के लिए थोड़ी देर रुका।

मंदिर के पुजारियों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने मुख्य रथ को खींचा और भगवान देवनै के मंत्रों का जाप किया। इस उत्सव में 48 गांवों के लोगों ने भाग लिया। इसके बाद शांतिपूर्ण यात्रा के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

उल्लेखनीय है कि पंगुनी उथिरम एक महत्वपूर्ण तमिल हिंदू त्योहार है जो पंगुनी महीने की पूर्णिमा के दौरान मनाई जाती है। यह त्योहार विभिन्न पौराणिक घटनाओं से भी जुड़ा है।

बड़ी खबरें

View All

चेन्नई

तमिलनाडु