
शिक्षा मंत्री अंबिल महेश बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य में हो रहा सुधार
कृष्णागिरि.
तमिलनाडु के स्कूल शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी शनिवार को अचानक बीमार पड़ गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मंत्री अंबिल महेश को फिलहाल बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। अंबिल महेश पोय्यामोझी शनिवार को सेलम में आयोजित भारती विद्यालय संगम और निजी स्कूलों को मान्यता आदेश देने के समारोह में भाग लिया।
इसके बाद कृष्णागिरि जिले के करीमंगलम में एक सरकारी कार्यक्रम के लिए जाते समय मंत्री की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें तुरंत इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। उनके स्वास्थ्य को जानने के लिए कई मंत्री, जिला कलक्टर के. शांति, एसपी एन स्टीफन जेसुबाथम और डीएमके जिला सचिव, पूर्व मंत्री पलानीअप्पन अस्पताल पहुंचे। वहीं, शिक्षा मंत्री ने अपने कृष्णागिरि कार्यक्रम रद्द कर दिए और डॉक्टरों की सिफारिश पर जांच के लिए बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में चले गए।
डीएमके पदाधिकारियों ने कहा कि अगर उनके स्वास्थ्य जांच के बाद कोई दिक्कत नहीं हुई तो वह चेन्नई के लिए रवाना होंगे। लेकिन, उन्हें तमिलनाडु की सीमा से कुछ ही किलोमीटर दूर बेंगलुरु के नारायण हृदयालय में भर्ती कराया गया। अब, नजुमुदार शॉ मेडिकल सेंटर (नारायण हृदयालय इकाइयों में से एक) ने आधिकारिक तौर पर मंत्री की स्वास्थ्य स्थिति के संबंध में एक बयान जारी किया। इस बयान में कहा गया है, 'अंबिल महेश पोय्यामोझी को पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द की शिकायत के साथ नारायण हेल्थ सिटी लाया गया था। उनका मूल्यांकन किया जा रहा है और तरल पदार्थों, दर्द निवारक दवाओं के साथ उनका इलाज किया जा रहा है। अन्यथा उनकी हालत स्थिर हैं।
Published on:
13 Aug 2023 04:59 pm

बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
