28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री ने केंद्र से बाढ़ बहाली, राहत कार्यों के लिए 6,230 करोड़ जारी करने का किया आग्रह

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाल ही में आई बाढ़ में क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Vishal Kesharwani

•

Updated: 29 Dec 2021, 6:06 PM IST

मुख्यमंत्री ने केंद्र से बाढ़ बहाली, राहत कार्यों के लिए 6,230 करोड़ जारी करने का किया आग्रह

मुख्यमंत्री ने केंद्र से बाढ़ बहाली, राहत कार्यों के लिए 6,230 करोड़ जारी करने का किया आग्रह


चेन्नई. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाल ही में आई बाढ़ में क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की बहाली और राहत कार्यों के लिए 6 हजार 230 करोड़ जारी करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में स्टालिन ने कहा कि लगातार बारिश के कारण हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्रीय टीम ने गत 21 नवंबर को राज्य का दौरा किया था।

उसके बाद से अब तक केंद्र सरकार को अस्थायी बहाली के लिए 1,510.८३ करोड़ रुपए और सकड़ों, पुलों और सार्वजनिक भवनों जैसे क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की स्थायी बहाली के लिए 4,719.६२ करोड़ रुपए की राहत सहायता के लिए तीन ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। मोदी से केंद्रीय सहायता जल्द से जल्द जारी करने के लिए गृह मंत्रालय को सलाह देने की व्यवस्था करने का आग्रह करते हुए स्टालिन ने कहा बाढ़ प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द सहायता प्रदान करने की जरूरत है, ताकि वर्तमान स्थिति से वे बाहर निकल सकें और अपने क्षतिग्रस्त हुए घरों का निर्माण कर सके।


-16 नवंबर से 15 दिसंबर तक दिया गया ज्ञापन
मुख्यमंत्री ने 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक ज्ञापन सौंपने की तारीख का हवाला देते हुए कहा कि महामारी के कारण राज्य सरकार की वित्तीय स्थिति गंभीर तनाव में है और बाद में बाढ़ की स्थिति ने इसे और बढ़ा दिया है। ऐसी परिस्थिति में केंद्र द्वारा तत्काल सहायता राशि जारी करने की जरूरत है। इससे पहले सीएम ने कोलात्तूर के जवाहर नेहरु नगर में 2.५२ करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहे वर्षा जल निकासी कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर निगम आयुक्त गगनदीप सिंह बेदी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।