
तमिल फिल्म जगत से कल अहम चर्चा करेंगे केंद्रीय मंत्री मुरुगन
-सिनेमैटोग्राफ अधिनियम में संशोधन पर होगी चर्चा
चेन्नई. भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय सूचना व प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन शुक्रवार को सिनेमैटोग्राफ अधिनियम में संशोधन पर तमिल सिनेमा के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान सिनेमैटोग्राफ एक्ट के अलावा पायरेसी समेत सिनेमा जगत को प्रभावित करने वाले विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल, फिल्म चैम्बर और अन्य व्यापार निकायों के पदाधिकारी शामिल होंगे।
फिल्म समुदाय मुख्य रूप से एक संशोधन से व्यथित है जो केंद्र सरकार को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष को किसी फिल्म को सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए प्रमाणित होने के बाद फिर से जांच करने का निर्देश देने की अनुमति देगा। अधिनियम की धारा (5) बी (1) के उल्लंघन के आधार पर यदि उसे कोई संदर्भ या शिकायत प्राप्त होती है तो फिर से जांच होगी।
इस साल अप्रैल में सरकार ने फिल्म प्रमाणन अपीलीय न्यायाधिकरण (एफसीएटी) को खत्म करने का फैसला किया था, जो सीबीएफसी द्वारा सुझाए गए कटौती से पीडि़त फिल्म निर्माताओं की अपील सुनने के लिए गठित एक वैधानिक निकाय है। निर्धारित बैठक में इन सभी मुद्दों पर चर्चा कर आवश्यक कदम उठाए जाने की उम्मीद है।
Published on:
06 Oct 2021 06:16 pm

बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
