यहां आने के बाद फिर से दोनों में किसी बात पर बहस शुरू हो गई तो जेसिंता ने सगायराज के साथ यौन संबंध बनाने से ही इनकार कर दिया। इस बात से गुस्साए सगायराज ने उसे जान से मारने का निर्णय ले लिया। उसने देर रात नींद में सो रही पत्नी का गला घोंटने का प्रयास किया, लेकिन उसी समय वह जग गई और चिल्लाना शुरू कर दिया, लेकिन तभी सगायारज ने चाकू से उसका गला रेत दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।