20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Coimbatore गैस सिलेंडर जमाखोरी: 997 कमर्शियल सिलेंडर जब्त

कोयंबत्तूर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 997 कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर जब्त किए हैं। इन सिलेंडरों की कीमत करीब 46 लाख रुपए आंकी गई है। गैस एजेंसी संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। क्या है गैस सिलेंडर जमाखोरी का मामला? Coimbatore जिले […]

2 min read
Google source verification
Gas Cylinder: बड़ी राहत की खबर, कारोबारियों को आज से मिलेंगे 20 फीसदी कमर्शियल सिलेंडर

कमर्शियल गैस सिलेंडर (Photo Patrika)

कोयंबत्तूर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 997 कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर जब्त किए हैं। इन सिलेंडरों की कीमत करीब 46 लाख रुपए आंकी गई है। गैस एजेंसी संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

क्या है गैस सिलेंडर जमाखोरी का मामला?

Coimbatore जिले के लक्ष्मी मिल्स क्षेत्र के पास स्थित एक गोदाम में गैस सिलेंडर की अवैध जमाखोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस, गैस कंपनियों, सिविल सप्लाई विभाग और फूड सेल की संयुक्त टीम ने छापा मारा। छापे के दौरान मौके पर 33 वर्षीय कार्तिक, जो सुलूर स्थित 'ग्रीन गैस' एजेंसी चलाता है, को हिरासत में लिया गया।

पुलिस जांच के अनुसार, कार्तिक ने गोदाम किराए पर लेकर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर जमा किए थे। उसका उद्देश्य शहर में व्यावसायिक गैस की कमी का फायदा उठाकर सिलेंडर काले बाजार में ऊंचे दामों पर बेचना था। जब्त किए गए 997 सिलेंडरों में से 497 खाली थे। साथ ही, सिलेंडर ढोने वाले वाहन भी पुलिस ने जब्त किए हैं।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में कार्तिक के अलावा तीन अन्य आरोपी फरार हैं। इनमें कार्तिक की पत्नी दिव्या भारती (28), ईरोड जिले के गैस एजेंसी संचालक प्रदीप और करूर के गणेशमूर्ति शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन विशेष टीमें गठित की हैं।

आरोपी कार्तिक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उसे कोयंबत्तूर सेंट्रल जेल में रखा गया है। पुलिस तीनों फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

कोयंबत्तूर में गैस सिलेंडर जमाखोरी के इस मामले ने पुलिस और प्रशासन को सतर्क कर दिया है, जिससे आगे भी ऐसी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

चेन्नई

तमिलनाडु

ट्रेंडिंग