छतरपुर

जिले में 13 लाख मतदाता चुनेंगे जनप्रतिनिधि, 41 हजार युवा वोटर जुड़े

30054 मतदाता घर घर से करेंगे मतदान

2 min read
Sep 02, 2023
जिला निर्वाचन कार्यालय

छतरपुर. विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची अपडेट करने का काम चल रहा है। इस बार 18 से 19 साल की आयु वाले 41 हजार 641 मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। जिले में 30 हजार 54 मतदाता पोस्टल बैलेट से घर बैठे मतदान करेंगे। इनमें 21 हजार 523 मतदाता 80 साल से अधिक उम्र के हैं, तो वहीं 8 हजार 531 दिव्यांग मतदाताओं को भी इसमें शामिल किया गया है। जिले की यदि बात की जाए तो कुल मतदाता 13 लाख 79 हजार 715 हैं। इनमें 7 लाख 37 हजार 925 पुरुष व 6 लाख 41 हजार 773 महिला मतदाता है। यानि प्रति एक हजार पुरुष पर 870 महिलाएं का अनुपात है। नाम जोड़ घटाने का काम 11 सितंबर तक चलेगा।

राजनगर सबसे बड़ी व बिजावर सबसे छोटी विधानसभा
जिले की 6 विधानसभाओं में राजनगर विधानसभा में सबसे ज्यादा मतदाता हैं। यहां के मतदाओं की कुल संख्या 2 लाख 42 हजार 618 है। इनमें पुरुष 130007, महिला 112673 और थर्ड जेंडर एक मतदाता है। इसके अलावा 8005 मतदाता 18 से 19 वर्ष के, 3829 वृद्ध और 1572 दिव्यांग मतदाता हैं। बिजावर विधानसभा जिले की सबसे छोटी विधानसभा है। यहां पर कुल मतदाता 2 लाख 20 हजार 898 हैं। इनमें 118905 पुरुष, 101922 महिला और एक थर्ड जेंडर हैं। इनके अलावा 4303 मतदाता 18 से 19 वर्ष के बीच के हैं, वहीं 3458 मतदाता 80 वर्ष से अधिक उम्र और 1359 दिव्यांग हैं।

चंदला में सबसे ज्यादा पोस्टल बैलेट वाले मतदाता
चंदला विधानसभा में पोस्टल बैलेट से मतदान करन वालों की संख्या सबसे अधिक हैं। यहां कुल मतदाता 2 लाख 32 हजार 129 है। इनमें 126089 पुरुष, 106036 महिला और 4 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इनमें पोस्टल बैलेट से मतदान करने वालों की संख्या 5 हजार 419 है। इनमें 1637 दिव्यांग और 3982 मतदाता 80 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। महाराजपुर विधानसभा में कुल मतदाता 2 लाख 29 हजार 431 है। इनमें पुरुष 121586, महिला 107841, थर्ड जेंडर 4 और 18 से 19 वर्ष के बीच के मतदाता 6940 हैं। यहां 80 वर्ष से अधिक के 3866 मतदाता हैं, वहीं 1369 दिव्यांगत मतदाता हैं। यहां का जेंडर रेशो 887 है। चंदला में 5419 लोग डाक मतपत्र से मतदान करेंगे।

बड़ामलहरा में सबसे ज्यादा युवा मतदाता
बड़ामलहरा विधानसभा में युवा मतदाताओं की संख्या 8200 है, जो जिले की अन्य विधानसभाओं से युवा मतदाताओं में अधिक है। यहां कुल मतदाता 2 लाख 31 हजार 13 है। इनमें 123263 पुरुष, 107748 महिला, थर्ड जेंडर 2 हैं। वहीं 80 वर्ष से अधिक उम्र के 3406 और 1511 दिव्यांग मतदाता हैं।

Published on:
02 Sept 2023 12:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर