10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छतरपुर

शहर के चारो ओर बसे 17 गांव होंगे नगर निगम में शामिल

दो लाख से ज्यादा आबादी होगी, ६० वार्ड तक होंगे

Google source verification

छतरपुर. नगर पालिका छतरपुर नगर निगम बनाया जा रहा है। नगर निगम बनाने के लिए शहर की सीमा का विस्तार किया जाएगा। इस विस्तार में शहर की चारो दिशाओं से लगे 17 गांव शामिल किए जाएंगे। इन 17 गांवों की 40 हजार आबादी भी शहरी क्षेत्र का हिस्सा होगी। नगर निगम बनाने के लिए शहरी क्षेत्र में शामिल होने वाले गांवों में सौंरा, मवासी, गौरगांय, पठापुर, टुरया, ढड़ारी, कतरवारा, सरानी, बगौता, ललौनी, गुरैया, मौराहा, चंद्रपुरा, बरकौहां, राधेपुर, गठेवरा और अटारन गांव शामिल हैं।


नगर निगम बनाने के लिए तैयार की रिपोर्ट
छतरपुर को नगर निगम का दर्जा देने के लिए नगर पालिका छतरपुर ने प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2011 में हुई जनगणना के दौरान छतरपुर शहर की आबादी 1 लाख 48 हजार थी। उसके बाद अब तक जनगणना नहीं हुई है। प्रशासन का अनुमान है वर्तमान में छतरपुर शहर की जनसंख्या बढ़कर 1 लाख 79 हजार पहुंच गई है। छतरपुर के शहरी क्षेत्र का सीमा विस्तार किया जाएगा।


ये है प्रक्रिया
निगर निगम बनाने के लिए कैबिनेट में दो प्रस्ताव लाए जाएंगे। पहले शहरी क्षेत्र का सीमा विस्तार किया जाएगा। इसके बाद नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा देने संबंध प्रस्ताव पेश होगा। कैबिनेट से मंजूरी के बाद दोनों को गजट नोटिफिकेशन होगा। इसके बाद सरकार प्रशासक नियुक्त करके नगर निगम का संचालन शुरू कर देगी।

निगम बनने से बढ़ेगा बजट
नगर निगम बनने से शहर को बहुत फायदे होंगे। इससे शहर विकास का प्लान महानगरों की तर्ज होने लगेगा। नगर निगम कमिश्नर के पद पर डिप्टी कलेक्टर स्तर का अधिकारी होगा। कार्यपालन यंत्री का पद भी बढ़ जाएगा। शहर को बड़ी-बड़ी परियोजनाएं मिलने लगेंगी। इसके लिए सरकार अधिक बजट देगी। इससे शहर की जनता को बहुत फायदा होगा।