
छतरपुर. दो फोरलेन के जरिए लखनऊ से भोपाल को जोडऩे वाली राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की परियोजना का 23 जनवरी को भूमिपूजन होने जा रहा है। कबरई-सागर फोरलेन के जरिए छतरपुर व महोबा व कारोबार की राजधानी कानपुर और मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल फोरलेन मार्ग से जुड़ेंगे। इसके लिए छतरपुर जिले में 98 किलोमीटर लंबा फोरलेन बनाया जाएगा। जिसकी 2653 करोड़ रुपए लागत आएगी।
थ्रीडी मैपिंग और डीपीआर तैयार
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने थ्रीडी मैपिंग व डीपीआर तैयार कर लिया है। 23 जनवरी को केन्द्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडक़री व केन्द्रीय मंत्री व टीकमगढ़ सांसद डॉ. वीरेन्द्र कुमार भूमिपूजन करेंगे। कानपुर-सागर फोरलेन प्रोजेक्ट पर छतरपुर शहर से गुजरने वाला बाइपास 43.44 किलोमीटर लंबा होगा। जो चौका से होकर चंद्रपुरा, निवाड़ी, गढ़ीमलहरा, उजरा होते हुए कैमाहा तक बनाया जाएगा। इसके लिए 982 करोड़ रुपए की मंजूरी मिल गई है। अब जल्द ही टेंडर भी होंगे। इसके अलावा सागर रोड पर चौका से छतरपुर जिले की सीमा में साठिया घाट तक 55 किलोमीटर फोरलेन का निर्माण किया जाएगा। इस पर 1671 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इन दोनों फोरलेन खंड का 23 जनवरी को ओरछा में दोनों केन्द्रीय मंत्री भूमिपूजन करेंगे।
114 करोड़ में बनेगा हरपालपुर बाइपास
जिले में हरपालपुर में 114 करोड़ से बनने वाले बाइपास का भी 23 जनवरी को भूमिपूजन होगा। 9.607 किमी लंबा बायपास रोड़ बनाया जाएगा। 2017 से नगर में एनएच द्वारा बायपास निर्माण की स्वीकृति के प्रयास किए जा रहे थे। जिसकी स्वीकृति वर्ष 2021 में मिलने अब बाइपास निर्माण का काम जल्द शुरू होगा। बाइपास पर सरसेड़ स्थित क्रशरों के पास रेलवे क्रॉॅसिंग पर ओवर ब्रिज भी बनाया जाएगा।
बुंदेलखंड के झांसी, महोबा, हमीरपुर, छतरपुर, सागर नेशनल हाइवे के रूटों से भोपाल और कानपुर महानगर से सडक़ मार्ग से जुड़ा हैं। अब इन दोनों महानगरों को फोरलेन सडक़ से जोड़ा जा रहा है। डीपीआर कुछ इस तरह तैयार की गई है कि भविष्य में इसे छह लेन भी किया जा सके। ये फोरलेन हाइवे छतरपुर से होकर गुजरेगा। कबरई से भोपाल के बीच अलग-अलग सेक्टर में भोपाल-कानपुर हाइवे की डीपीआर तैयार की गई है। प्रस्तावित फोरलेन हाइवे में अंडरपास और एलीवेटेड पुलों का निर्माण 6 लेन के अनुसार होगा, ताकि भविष्य में विस्तार होने पर हाइवे को 6 लेन किया जा सके।
Updated on:
20 Jan 2023 11:36 am
Published on:
20 Jan 2023 11:32 am

बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
