
All India Banerjee Football Tournament, Jammu, Raipur, Hyderabad
छतरपुर। अखिल भारतीय सुरेन्द्रनाथ बनर्जी मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट में आज चौथे दिन दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित 51वें टूर्नामेंट में दोनों मैच जबरजस्त और दिल धड़काने वाले रहे। पहले मैच में बीएमवाई रेलवे रायपुर की टीम को कोबलम फुटबाल क्लब केरला ने एक के मुकाबले तीन गोल से परास्त कर दिया। दूसरा मैच आर्मी हैदराबाद और जम्मू एंड काश्मीर के बीच कांटे का रहा। इस मैच में आर्मी हैदराबाद ने जम्मू एंड काश्मीर को एक के मुकाबले दो गोल से परास्त किया।
शुक्रवार को ग्राउंड में उतरी आर्मी हैदराबाद व एसआरटीसी जम्मू एंड काश्मीर के खिलाडिय़ों ने लाजबाव खेल का प्रदर्शन किया। मैच शुरू होते ही आर्मी हैदराबाद के मोनू प्रसाद पटेल ने पहला गोल दागकर बढ़त बना ली। इंटरवल के पहले ही आर्मी हैदराबाद ने एक और गोल बनाया। हालाकि इस गोल को लेकर दोनों टीमों के बीच मामूली नोक-झोंक हुई और करीब 10 मिनिट तक मैच बाधित रहा। बाद में खिलाडियों ने खेल भावना का परिचय देकर दोबारा खेल शुरू किया। मध्यांतर के बाद जम्मू-कश्मीर की टीम के जिब्रान ने एक गोल लगाकर मैच में रोंमाच पैदा कर दिया। इस कड़े मुकाबले में आर्मी हैदराबाद एक के मुकाबले दो गोल से मैच जीत गई। मैच प्रारंभ होने से पहले आयोजन समिति ने 32वीं सीनियर बेसवाल की नेशनल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली ऋचा राजपूत, शिवांगी वर्मा, सनत नागर और वैभव नागर के साथ ही उनके कोच मानसिंह को सम्मानित किया।
इसके पहले पहले सेमीफाइनल मैच के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता यूडी कौशिक, निर्भय सिंह बुन्देला, अरज कुमार जैन, विनोद कुमार पांडेय, कौशल किशोर त्रिपाठी, राजेन्द्र गुप्ता, विवेक भटेले, ऋषि बिलथरे, बीपी मिश्रा, विनोद दीक्षित, नरेन्द्र खरे, सतीश सिन्हा, आशाराम त्रिपाठी, मजीद अहमद, प्रमोद पाठक, आलोक द्विवेदी, नागेन्द्र सिंह, जेके आशू, राजेन्द्र शर्मा, सांई सेवा समिति के सुरेश बाबू खरे, शैलेन्द्र त्रिपाठी, केएन सोमन, आकाशवाणी के राकेश खरे डुग्गी विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन समिति के संगठन सचिव जीतेन्द्र सिंह, मानद सचिव नीरज भार्गव व उपेन्द्र प्रताप सिंह लकी ने सभी अतिथियों का शॉल श्रीफल से सम्मान किया और खिलाडिय़ोंं से परिचय प्राप्त कराया।
सेमी फायनल में पहुंची केरला हैदराबाद :
शुक्रवार को दर्शकों की जबरजस्त उपस्थिति के बीच हुए रोंमाचक मुकाबले के बाद कोबलम फुटबाल क्लब केरला और आर्मी हैदराबाद की टीम ने सेमी फाइनल में प्रवेश पा लिया है। हालाकि मदन महाराज भोपाल की टीम ने भी दो मैच जीते हैं लेकिन शनिवार को खेले जाने वाले क्वाटर फाइनल मुकाबले के बाद तय होगा कि मदन महाराज भोपाल की टीम को सेमी फाइनल में प्रवेश मिल पाता है या नहीं। शनिवार को भी दो क्वाटर फाईनल मुकाबले खेले जाएंगे। संगठन सचिव जीतेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रतिदिन कमेटी अगले दिन के मैचों का निर्धारण करती है और उसी के आधार पर मैच खिलाये जा रहे हैं।
अखिल भारतीय सुरेन्द्र नाथ ? बनर्जी टूर्नामेंट की दीवानगी दर्शकों के सिर चढ़कर बोलती है। छतरपुर जिले में सैकड़ों फुटबाल प्रेमी ऐसे हैं जो वर्षों से इस मैच के दीवाने हैं। नौगांव निवासी रिटार्यड सब इंजीनियर एके अग्रवाल बनर्जी टूर्नामेंट के दीवाने हैं। वे 50 साल से बनर्जी टूर्नामेंट देखते चले आ रहे हैं। उन्होंने वर्ष 1968 में पहली बार बनर्जी टूर्नामेंट देखा था तब वे महज 15 साल के थे और नौगांव से साईकिल पर सवार होकर प्रतिदिन छतरपुर मैच देखने आया करते थे। तब से लेकर आज तक वे लगातार बनर्जी टूर्नामेंट देखते चले आ रहे हैं। जाने-माने हूटर लोकपाल सिंह परमार ने तो बनर्जी टूर्नामेंट के चलते ही तत्कालीन कलेक्टर से शर्त जीतकर नगर पालिका में नौकरी पाई थी। वे पूरे जीवन भर नौकरी कर सेवा निवृत्त हो गए लेकिन बनर्जी टूर्नामेंट की दीवानगी में कोई कमी नहीं आई और वे आज भी ग्राउंड के चारों ओर हूटर की भूमिका निभाकर खिलाडिय़ोंं का उत्साह वर्धन और दर्शकों का मनोरंजन करते चले आ रहे हैं।
Published on:
17 Feb 2018 11:46 am
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
