4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिजली बिल बकाया जमा न करने पर हुई कुर्की की कार्रवाई

ग्रामीणों का ट्रैक्टर, बाइक व चक्की किए जब्त

2 min read
Google source verification
अब 50 हजार से ज्यादा बकाया बिजली बिल न चुकाने पर होगी कुर्की

अब 50 हजार से ज्यादा बकाया बिजली बिल न चुकाने पर होगी कुर्की

छतरपुर। हरपालपुर ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कंपनी द्वारा बड़े बकायादारों पर सख्ती दिखाना शुरू किया गया है। बिजली बिल न देने वाले ऐसे बड़े बकायादारों की संपति की कुर्की की जा रही है। बिजली कंपनी की वसूली करने वाली टीम द्वारा रविवार को तीन गांव के ग्रामीणों की बाइक,आटा चक्की, ट्रैक्टर की जब्ती की कार्यवाही की गई। वसूली अभियान के तहत एक लाख 46 हज़ार बकाया राशि की वसूली की गई।
हरपालपुर विघुत वितरण केंद्र के जेई पवन गुप्ता ने बताया कि रविवार को बिजकी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर काफी समय से बिजली बिल जमा न करने वाले ऐसे बकायादारों के विरुद्ध वसूली अभियान चला कर जब्ती एवं कुर्की की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान ब्रजेश अग्रवाल सहायक अभियंता,उपसंभाग छतरपुर, पवन गुप्ता जेई,नौगांव काल सेंटर की टीम एवं पुलिस बल मौजूद रहा। टीम ने भदर्रा,चुरवारी,इमलिया के बकायादार लखन लाल कुशवाहा, मुकेश बरार,फूल सिंह राजपूत,भगोला पाल,लेखराज लोधी,नारायण रैकवार पर बिजली कंपनी का 297113 रुपए बकाया होने पर एक ट्रैक्टर, दो बाइक, एक चक्की तीन पंप जब्त करने की कार्रवाई की गई।

अब 50 हजार से ज्यादा बकाया बिजली बिल न चुकाने पर होगी कुर्की

पिछले काफी समय से बिजली विभाग लगातार उपभोक्ताओं को सूचना के साथ आग्रह कर रहा है कि समय पर बिल जमा कर कनेक्शन काटने जैसी स्थिति से बच जाएं लेकिन लाख समझाने के बाद भी बड़े बकायादार बिल जमा करने के प्रति उदासीन हैं। बिजली विभाग ने भी तेवर कड़े कर लिए हैं। मिली शक्तियों का उपयोग कर अब 50 हजार से अधिक बकायादारों की कुर्की की जाएगी। विभाग ने सिर्फ एक पखवाड़े का समय दिया है।
मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री सर्वेश शुक्ला ने बताया कि 50 हजार रुपए से अधिक विद्युत बिल बकायादार 50 उपभोक्ताओं की आरसीसी जारी कर दी गई है। 15 दिवस के भीतर यदि बकायादार बिजली के बिल का भुगतान नहीं करते तो विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की कुर्की की जाएगी। मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता की धारा 146-47 के तहत बिजली विभाग को भी दंडाधिकारी की शक्तियां प्राप्त हैं और इन्हीं शक्तियों का उपयोग कर बकायादारों से बिल जमा न करने के बदले उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।
रविवार को भी जारी रही कार्यवाही
बिजली विभाग छोटे-बड़े बकायादारों के कनेक्शन काटने की कार्यवाही की रहा है। छोटे बकायादारों से वसूली न हाने पर उनके कनेक्शन काटने के लिए बाकायदा टीम गठित की गई है। रविवार को सवा 4 लाख के बिल बकायदार 36 कनेक्शन काटे गए। वहीं 5 लोगों के खिलाफ पौने दो लाख रुपए के बिजली चोरी के प्रकरण तैयार किए गए हैं। सहायक अभियंता शुक्ला ने विद्युत कनेक्शनधारियों से अपील की है कि वे परेशानी से बचने के लिए बिलों का भुगतान करें।

बड़ी खबरें

View All

छतरपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग