
रात में अधिक किराया वसूल रहे ऑटो चालक, मजबूरन दो तीन गुना किराया दे रहे यात्री
छतरपुर. शहर में ऑटो चालकों की मनमानी पर कोई भी विभाग लगाम नहीं लगा पा रहा है और इसको लेकर लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऑटो चालक रात में सवारियों को बैठाने के बाद उनसे मनमाना किराया वसूल रहे हैं। हालात है कि स्टेशन से १०-१५ रुपए के स्थान में ३०, ५० और इससे अधिक रुपए छत्रसाल चौक तक के वसूल रहे हैं।
जानकारी के अनुसार शहर में भारी संख्या में ऑटो और इलेक्ट्रोनिक ऑटो चल रहे हैं और इसको लेकर अधिकतर रिक्सा चालकों के पास न तो परमिट है और न ही अन्य जरूरी दस्तावेज। फिर भी वह लगातार मनमानी करने पर उतारू हैं और सवारियों से निर्धारित से अधिक किराया ले रहे हैं। इस ऑटो चालक रात में सवारियों को अधिक परेशान कर रहे हैं। हालात हैं कि छत्रसाल चौक से करीब ४-५ किलोमीटर की दूरी पर रेलवे स्टेशन तक के कुछ समयपहले १० रुपए निर्धारित किए गए थे और अभी भी कई ऑटो १० रुपए ही ले रहे हैं। लेकिन अधिकतम चालक दिन में १५, २० और २५ रुपए प्रति सवारी किराया ले रहे हैं। वहीं रात में यहां के लिए ३०, ५० रुपए तक किराया ले रहे हैं। वहीं रात में ट्रेन से आने के बाद स्टेशन से छत्रसाल चौराह तक के ३०, ४० व ५० रुपए वसूल रहे हैं और जैसे ही अधिक रात होती है तो मौका देख अधिक किराया लेते हैं। वहीं सटई रोड, देरी रोड, पठापुर रोड, नारायनपुरा रोड सहित अन्य स्थानों के लिए ऑटो करने पर १००, १५०, २०० रुपए की मांग कर रहे हैं। वहीं लोगों मजबूरन अधिक किराया देना पड़ रहा है। देरी रोड निवासी लव गुप्ता ने बताया कि वह रविवार को रात में करीब ११ बजे स्टेशन से घर के लिए आया था। इस दौरान पहले से किराया तय नहीं किया। इसके बाद साहू की चक्की के पास पहुंचने पर १८० रुपए किराया मांगा। लेकिन इस दौरान विवाद की स्थिति बन गई। इस दौरान १५० रुपए देने पड़े थे। इसी तरह आशुताष ने बताया कि सोमवार की रात में करीब १.३० बजे वह बस स्टेंड में आया था औरवह से सागर रोड गणेश कॉलोनी के लिए ऑटो किया। इस दौरान मात्र २-३ किलोमीटर दूरी में ८० रुपए देने पड़े जबकि ऑटो में कुछ सवारियां ललौनी तिराहा तक की सवारियों भी बैठीं थी।
नहीं लगी किराया सूची
शहर में चल रहे सैकडों की संख्या में ऑटो में से किसी में भी किराया सूची नहीं लगाई गई है। जिससे जिससे अनजान लोगों को किराया की जानकारी नहीं हो पाती है और न ही उन्हें सही जानकारी दी जाती है। वहीं इसको लेकर लोग शिकायतें भी करते हैं तो कार्रवाई नहीं की जाती है।
लाइसेंस भी नहीं फिर भी चला रहे वाहन
रात के समय कोई अनजान व्यक्ति स्टेशन पर उतरकर शहर में किसी स्थान पर जाने के लिए ऑटो करता है तो उसे ऑटो चालकों के मनमाने किराए का भुगतान करना पड़ेगा। क्योंकि यहां यातायात पुलिस को ही मालूम नहीं है कि शहर में कभी ऑटो किराए की कोई सूची तैयार की गई थी। इनमें से कई के पास लाइसेंस भी नहीं है।
इनका कहना है
ऑटो का किराया सागर से निर्धारित होता है, हम वहां से जानकारी लेते हैं और इसके बाद ऑटो में किराया सूची के लिए व्यवस्था कराई जाएगी। वहीं अधिक किराया लेने के मामलों में कार्रवाई की जाएगी।
विक्रमजीत सिंह कंग, आरटीओ, छतरपुर
Published on:
31 Jan 2023 06:03 pm
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
