
हाथठेला व ऑटो से अव्यवस्थित हुए शहर के बस स्टैंड, बनी रहती है जाम की स्थिति
छतरपुर। शहर के दोनों बस स्टैंड वर्षों से अतिक्रमण समस्याओं से घिरे हुए हैं। न तो यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय व्यवस्थित है और न ही पीने के पानी की व्यवस्था और तो और यहां पर खडे होने के पर जाम लग जाम है। ऐसे में लोगों को खासी परेसानी होती है। यहां पर आवारा पशु मंडराते रहते हैं, अतिक्रमण करने वाले अपने दुकान की हद और सीमाएं भूल गए और वहां पर हाथ ठेला दुकान तो भूल चुके हैं कि यह बस स्टैंड है या फिर सब्जी मंडी। उनका जहां मन करता है वहीं पर दुकानें लगा लेते हैं और इस वजह से स्टैंड में जाम होने की स्थिती पर भी वह टस के मस नहीं होते। सबसे अधिक समस्या गुमटियों के साथ हाथ ठेला दुकानों के कारण बनी है। बसों के सामने ही ठेलों पर दुकानें लगती है। जिससे बसों के खड़े रहने व निकलने के लिए जगह की कमी बनी रहती है।
बस स्टैंड पर करीब 100 से अधिक संख्या में गुमटियां और करीब इतने ही ठेले वालों की दुकानें संचालित की जा रही हैं। इन दुकानों से कई परिवारों का गुजर बसर चल रही है। लेकिन गुमटियां व ठेले यहां वहां खड़े कर देने और इसके अलावा अतिक्रमण करने से सुबह से लेकर रात तक जाम की स्थिती बनी रहती है। यहां पर कई लोगों ने अवैध रूप से गुमटियां खड़ी कर किराए पर दे रखी हैं।
सुबह ८ से रात 8 बजे तक होती है अधिक परेशानी :
स्टैंड पर दिनभर में ८00 से अधिक बसों का आवागमन होता है। यहां से यूपी रोडवेज, मप्र परिवहन की बसों के साथ बहुत सारीं प्राइवेट बसें आती हैं। यहां से इंदौर, भेपाल, आलीगढ़, उज्जैन, कानपुर, चित्रकूट, अजमेर सहित अनेक शहरों और नगरों के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध हैं। ऐसे में यहां दिनभर यात्रियों का दबाव रहता है। सुबह ८ बजे से रात 8 बजे तक भारी संख्या में यात्रियों की आवाजाही बनी रहती है। इस कारण से यहां पर जाम की स्थिति बन जाती है। बस एजेंटों की मनमानी और पुलिस की लचर नीति के कारण यहां आए दिन विवाद भी होते रहते है। लेकिन इसके बाद भी कोई सुधार नहीं किया जा रहा है।
मूकदर्शक बने रहते हैं पुलिस कर्मी :
बस स्टेंड क्रमांक १ में यातायात पुलिस चौकी है जहां पर दो यातायात पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं। जिसका काम वहां पर यातायात को व्यस्थित करना और जांम की स्थिति को रोकना, विवाद आदि जिम्मेदारी होती है। लेकिन वहां चौकी में बैठ आराम फरामाते रहते हैं और बाहर लोग परेशान होते रहते हैं।
इनका कहना है :
बस स्टेंड में व्यवस्थित यातायात रखने के चौकी में स्टाफ तैनात रहता है, उनको निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में यातायात बाधित न हो। फिर भी अगर वहां की स्थिति बिगड़ी हैं तो इस पर कार्रवाई की जाएगी और व्यवस्थाऐं दुरुस्त कराई जाएंगी।
- अंजली दुबे, यातायात थाना प्रभारी, छतरपुर
इनका कहना है :
प्रशासन द्वारा कई बार दोनों बस स्टेंड पर कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया गया है ओर नशीहत भी दी गई थी। फिर से अतिक्रमण कर लिया गया है। जिसपर जल्द ही प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
- डीपी द्विवेदी, एसडीएम छतरपुर
Published on:
11 Aug 2019 05:00 am
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
