
Jam status on bus stand
छतरपुर। शहर के दोनों बस स्टैंड वर्षों से समस्याओं से घिरे हुए हैं। न तो यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय व्यवस्थित है और न ही पीने के पानी की व्यवस्था और तो और यहां पर खडे होने के पर जाम लग जाम है। ऐसे में लोगों को खासी परेसानी होती है। यहां पर आवारा पशु मंडराते रहते हैं, अतिक्रमण करने वाले अपने दुकान की हद और सीमाएं भूल गए है और वहां पर हाथ ठेला दुकान तो भेल चुके हैं की यह बस स्टैंड है या फिर सब्जी बाजार। उनका जहां तन करता है वहीं पर दुकानें लगा लेते हैं और इस वजह से स्टैंड में जाम होने की स्थिती पर भी वह टस के मस नहीं होते हैं। सबसे अधिक समस्या गुमटियों के साथ हाथ ठेला दुकानों के कारण बनी है। बसों के सामने ही ठेलों पर दुकानें लगती है। जिससे बसों के खड़े रहने व निकलने के लिए जगह की कमी बनी रहती है।
बस स्टैंड पर करीब 100 की संख्या में गुमटियां और करीब इतने ही ठेले वालों की दुकानें संचालित की जा रही हैं। इन दुकानों से कई परिवारों का गुजर बसर चल रही है। लेकिन गुमटियां व ठेले यहां वहां खड़े कर देने और इसके अलावा अतिक्रमण करने से सुबह से लेकर रात तक जाम की स्थिती बनी रहती है। यहां पर कई लोगों ने अवैध रूप से गुमटियां खड़ी कर किराए पर दे रखी हैं। वहीं यात्री प्रतीक्षालय व सुलभ काम्पलेक्स के सामने व साइड में संचालित गुमटियों के संचालकों के भी नाम पते की जानकारी लेकर सत्यापन किया जा रहा है कि जो दुकानदार है वह पात्र है या नही।
सुबह 10 से रात 8 बजे तक होती है ज्यादा परेशानी
स्टैंड पर दिनभर में 500 से अधिक बसों का आवागमन होता है। यहां से यूपी रोड वेज, मप्र परिवहन की बसों के साथ बहुत सारीं प्राइवेट बसें आती हैं। यहां से इंदौर, भेपाल, आलीगढ़, उज्जैन, कानपुर, चित्रकूट, अजमेर सहित अनेक शहरों और नगरों के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध हैं। ऐसे में यहां दिनभर यात्रियों का दबाव रहता है। सुबह 1० बजे से रात 8 बजे तक भारी संख्या में यात्रियों की आवाजाही बनी रहती है। इस कारण से यहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है। बस एजेंटों की मनमानी और पुलिस की ढीली नीति के कारण यहां आए दिन विवाद भी होते रहते है। लेकिन इसके बाद भी कोई सुधार नहीं किया जा रहा है।
इनका कहना है
प्रशासन द्वारा कई बार दोनों बस स्टैंडों पर कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया गया है लेकिन कुछ दिन बाद फिर से अतिक्रमण कर लिया जाता है। इसपर जल्द ही प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
रमेश पाण्डे प्रभारी एसडीएम छतरपुर
Published on:
03 Aug 2018 12:31 pm
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
