
Khajuraho temples will remain closed till 14
छतरपुर. पर्यटन नगरी खजुराहो के पश्चिमी मंदिर समूह सहित सभी स्मारक लॉक डाउन और कफ्यऱ्ू के दौरान 14 अप्रैल तक बंद रहेंगे। पूर्व में 17 मार्च से 31 मार्च तक सभी स्मारकों को बंद करने का आदेश जारी हुआ था। भारतीय पुरातत्व विभाग खजुराहो के वरिष्ठ संरक्षण सहायक सुभाष कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना वायरस से महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए संपूर्ण लॉक डाउन जारी है, जो स्वत:आदेश माना जाएगा।
कफ्र्यू के दौरान खजुराहो में सेनेटाइजेशन का कार्य जारी है। नगर की सड़कों को सेनेटाइज करने के बाद अब नगर परिषद द्वारा फायर ब्रिग्रेड वाहन से घरों का सेनेटाइजेशन किया जा रहा है। सीएमओ जाबिर खान ने बताया कि सोडियम क्लोराइड,फेनॉलिक, फिनाइल,ब्लीच तथा फिनोजैल का घोल तैयार करके सभी वार्डों में अभियान के तहत छिड़काव किया जा रहा है।
लॉकडाउन के दौरान स्वैच्छिक रक्तदान
रक्तदान का सिलसिला भी इस समय थमा हुआ हैं। लॉक डाउन के चलते शिविरों का आयोजन भी नहीं हो रहा हैं। ऐसे में ब्लड बैंक में रक्त की कमी न हों, कलेक्टर ने सभी से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आग्रह किया हैं। जिससे मौके के समय रक्त की कमी न रह सके और जरुरतमंदों को उपलब्ध हो सकें। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में फिलहाल ब्लड की कमी नहीं हैं, लेकिन आम दिनों की अपेक्षा रक्त दान नहीं हो रहा हैं। अन्य जिलों के ब्लड बैंकों में लॉक डाउन के दौरान रक्त की कमी को देखते हुए राज्य शासन ने सभी कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि आम नागरिकों से जिले के शासकीय ब्लड बैंक में अपाइंटमेंट लेकर स्वैच्छिक रक्तदान के लिए अपील जारी करें। इसके बाद कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने भी सभी आग्रह किया है कि लॉक डाउन के कारण स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित नहीं कर पाने के कारण ब्लड बैंक (ब्लड सेंटर) में
Published on:
01 Apr 2020 04:32 pm
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
