
खजुराहो से दिल्ली के लिए जल्द होगी ट्रैन सेवा
छतरपुर। छतरपुर रेलवे स्टेशन के दिन बहुरने लगे हैं आने वाले दिनों में यहां से अब लोगों को देश की बडी-बडी सिटियों में जाने के लिए सीधा साधन मिलेगा। करीब एक वर्ष पहले भोपाल के लिए ट्रैन चलाई गई थी। इसके बाद कुछ दिन पहले खजुराहो से छतरपुर होते हुए इंदौर के लिए ट्रैन सुविधा होने से लोगों को बडी राहत मिली थी। इस ट्रैन के शुरू होने से सभी वर्ग के लोगों में खुशी का माहौल है। शिक्षा और व्यापार से जुडे लोगों को इस ट्रैन सेवा से बडा लाभ हुआ। लेकिन इंदौर के साथ-साथ दिल्ली से भी यहां के लोगों का शिक्षा और व्यापार आवागमन रहता है। अब उनके लिए भी एक बडी खुश खबरी हैै। जल्द ही खजुराहो से बाया छतरपुर, टीकमगढ, ललितपुर ट्रैन सेवा शुरू की जाएगी। जिससे दिल्ली से जुडे व्यापारी और शिक्षा के क्षेत्र के लोगों को आने जाने में आसानी होगी। जानकारी के अनुसार टीकमगढ़ सांसद डॉ वीरेंद्र खटीक के प्रयासों से संपर्क क्रांति खजुराहो लिंक एक्सपे्रस ट्रैन जो अभी तक खजुराहो से महोबा जाती थी। लेकिन अब जल्द ही यह ट्रैन १८ कोच की होकर खजुराहो से छतरपुर टीकमगढ़, ललितपुर होते हुए झांसी दिल्ली तब चलाई जाएगी। झांसी रेलवे पीआरओ मनोज सिंह ने बताया कि खजुराहो निजामुद्दीन संपर्क क्रांति अब खजुराहो से 18 कोच के साथ वाया छतरपुर, लालितपुर झांसी चलेगी। जो मानिकपुर वाली संपर्क क्रांति 24 कोच के साथ सीधे दिल्ली जाएगी। जिसकी स्वीकृति रेलवे बोर्ड से करा दी गई है। यह ट्रैन कुंभ मेले के बाद शुरू हो सकती है।
Published on:
23 Feb 2019, 7:29 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.