छतरपुर

स्पा सेंटरों पर पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, 4 लड़कियों के साथ 2 लड़के पकड़ाए…

mp news: स्पा सेंटर में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने एक के बाद एक सात स्पा सेंटर पर मारे छापे...।

less than 1 minute read
Mar 19, 2025

mp news: मध्यप्रदेश के छतरपुर में बुधवार को शहर में संचालित स्पा सेंटरों पर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापे मारे। पुलिस को स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं जिसके बाद पुलिस ने एक के बाद एक सात स्पा सेंटर्स पर छापे मारे हैं। इन स्पा सेंटर्स पर पुलिस की रेड के दौरान कुल मिलाकर 4 लड़कियां और 2 लड़के पकड़ाए हैं जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

देखें वीडियो-

7 स्पा सेंटर्स पर पुलिस की रेड


बुधवार को सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम ने स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियां होने की शिकायत पर शहर के सागर रोड, देरी रोड और पन्ना रोड पर स्थित 7 अलग अलग स्थानों पर एक के बाद एक छापे मारे। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से हड़कंप मच गया और कुछ स्पा सेंटर संचालकों ने तो अपने स्पा सेंटर पर ताले लगा दिए। पुलिस ने 7 स्थानों पर हुई कार्रवाई के दौरान 4 लड़कियों और 2 लड़कों को पकड़ा है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Published on:
19 Mar 2025 06:10 pm
Also Read
View All
घोषणा हुई, प्रस्ताव भटका, मंजूरी अटकी: छतरपुर को नगर निगम बनाने का सपना नौकरशाही की फाइलों में कैद

बागेश्वरधाम में नेपाल की बेटी समेत 300 युवतियों के होंगे पीले हाथ, धीरेंद्र शास्त्री ने रखी शर्त…

मीटिंग में फोन से बात करने पर पेंशन अधिकारी पर 1 हजार का अर्थदंड, लोकसेवा गारंटी में लापरवाही पर एसएलआर पर 1500 रुपए पेनल्टी, सौंरा तहसीलदार पर भी कार्रवाई

बदहाली में हाइब्रिड सोलर प्लांट योजना, जिले के 74 स्कूलों में लगाए गए पैनल आधे से ज्यादा खराब, गुणवत्ता भी मानकों के अनुरूप

एमपी में सात दिन तक गैंगरेप, आरोपियों के डर से पीड़िता ने परिवार सहित छोड़ा गांव

अगली खबर