ग्वालियर में एक कॉल सेंटर में काम करने वाली शादीशुदा महिला का रौन थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल अजय राजपूत से दोस्ती हुई थी, दोस्ती होने के बाद दोनों के बीच अक्सर बातचीत होने लगी और अफेयर हो गया। इसी बीच प्रेमी अजय राजपूत अपने साथी सूरज जाट के साथ मिलकर शादीशुदा प्रेमिका को मथुरा घुमाने ले गया जहां तीनों ने एक दूसरे के साथ फोटो खिंचवाए।