21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंद कमरे में गठबंधन का नाम इंडिया रखने से कोई इंडिया नहीं बन जाएगा: राजेन्द्र शुक्ला

जन आशीर्वाद यात्रा चंदला विधानसभा के हाथोंहा से प्रारंभ हुईमंत्री राजेन्द्र शुक्ला एवं बृजेंद्र प्रताप सिंह ने लवकुश नगर में जनसभा को संबोधित किया

2 min read
Google source verification
 रथ यात्रा में मौजूद मंत्री राजेन्द्र शुक्ला व बृजेन्द्र प्रताप सिंह

रथ यात्रा में मौजूद मंत्री राजेन्द्र शुक्ला व बृजेन्द्र प्रताप सिंह

छतरपुर. छतरपुर 22 साल पहले मध्य प्रदेश दुर्दशा का शिकार था। प्रदेश में सडक़ों की हालत बद से बदतर थी, सडक़ों पर चलने के लिए सडक़े ढूंढनी पड़ती थी,घंटों बिजली गायब रहती थी। कांग्रेस ने विकास नहीं किया, हमेशा पैसा लूटने का काम किया है। लेकिन प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तभी से प्रदेश के विकास का रास्ता खुला है। सडक़ें पक्की हो गई हैं, 24 घंटे बिजली मिल रही है। लाडली बहना योजना से हमारी बहनों को सम्मान मिला है।

जनसभा में बोले राजेन्द्र
विपक्षी दलों ने कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया अलायंस बनाया है। बंद कमरे में बैठकर अपने गठबंधन का नाम इंडिया रखने से कोई इंडिया नहीं बन जाता। डुप्लीकेट नाम रखने से कोई ओरिजनल इण्डिया नहीं बन जाता, यदि कोई व्यक्ति अपना नाम महात्मा गांधी रख ले,तो क्या वो महात्मा गांधी बन जाएगा? यह बात मध्य प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने सोमवार को छतरपुर जिले की राजनगर विधान सभा के लवकुश नगर में देर रात जन आशीर्वाद यात्रा पहुंचने पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की जनता को लूटने का काम किया- बृजेंद्र प्रताप सिंह
2003 के पूर्व प्रदेश में सडक़ों की हालत बद से बदतर थी। सडक़ों पर चलने के लिए सडक़ें ढूंढनी पड़ती थी, घंटों बिजली गायब रहती थी। कांग्रेस ने पैसा लूटने का काम किया है। जब भाजपा की सरकार बनी तब से प्रदेश में विकास का रास्ता खुला है। सडक़ें पक्की हो गई हैं, 24 घंटे बिजली मिल रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाड़ली बहना योजना ने देशभर में धूम मचा रखी है।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मलखान सिंह विधायक राजेश प्रजापति, पूर्व प्रत्याशी अरविंद पटेरिया, पूर्व विधायक यात्रा के संभागीय सदस्य पुष्पेन्द्र नाथ पाठक, के के श्रीवास्तव पूर्व विधायक विजय बहादुर सिंह बैंक अध्यक्ष करुणेंद्र प्रताप सिंह, जिला महामंत्री सुरेंद्र चौरसिया, बृजेश राय, दिलीप अहिरवार, नगर पालिका उपाध्यक्ष मिंटू पंडा, जिला उपाध्यक्ष अशोक दुबे, मीडिया प्रभारी अरविंद बुंदेला, सह प्रभारी अरविन्द रावत, खलक सिंह राजपूत, महेंद्र पटेल, गौरव बघेल, पुष्पेंद्र अवस्थी सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।