1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बागेश्वर धाम में दूल्हा-दुल्हन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया आशीर्वाद, पंडित धीरेंद्र शास्त्री से कहा- धन्यवाद

President Draupadi Murmu at Bageshwar Dham : बागेश्वर धाम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, वैवाहिक जोड़ों को दिया आशीर्वाद, बोली- संतो ने हमेशा समाज को सही राह दिखाई है।

2 min read
Google source verification
President Draupadi Murmu at Bageshwar Dham

President Draupadi Murmu at Bageshwar Dham : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में आयोजित सामूहिक विवाह महोत्सव में शामिल हुईं। यहां उन्होंने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने दूल्हा-दुल्हन को सूट और साड़ी उपहार स्वरूप भेंट की। इसके बाद महामहिम ने अपने संबोधन में इस तरह का कल्याणकारी कार्य करने के लिए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का धन्यवाद व्यक्त किया। साथ ही, महामहिम ने कहा- 'संतों ने हमेशा समाज को सही राह दिखाई है।'

महाशिवरात्रि पर बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हैं। इसमें देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल हुईं। जहां उन्होंने 251 जोड़ों को आशीर्वाद दिया, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं उन्होंने दूल्हा और दुल्हनों को सूट और साड़ियां भेंट की।

यह भी पढ़ें- बागेश्वर धाम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, वैवाहिक जोड़ों को दिया आशीर्वाद, ट्रक भरकर लाईं उपहार

धीरेंद्र शास्त्री का धन्यवाद व्यक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी ने अपने संबोधन में कहा कि, 'सभी जोड़ों को बधाई देती हूं। सभी को सुखमय जीवन की शुभकामनाएं। आपको विवाह सूत्र में बांधने वाले बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को धन्यवाद देती हूं। विवाहित जोड़ों को गृहस्थी के सामान के साथ-साथ जीवनयापन के लिए आटा चक्की और सिलाई मशीन भी दी जा रही है।'

यह भी पढ़ें- बागेश्वर धाम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

'संतों ने हमेशा समाज को सही राह दिखाई'

राष्ट्रपति मुर्मू ने इस दौरान कहा कि 'भारतीय परंपरा में संतों ने सदियों अपने कर्म और वाणी से जन मानस को राह दिखाई है। सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई है। अंधविश्वास के बारे में लोगों को जागरूक किया है। चाहे गुरुनानक हों, रविदास हों या संत कबीर दास हों, मीराबाई हों या संत तुकाराम, सभी ने समाज को सही राह दिखाई है।'

Story Loader