4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सब्जी की आवक कम होने से दाम बढ़े, आलू-बैगन छोडक़र सभी हुई महंगी

त्योहारी सीजन में महंगाई का तडक़ा, जेब पर पडेगी मारधनिया 200, बरबटी 80, भिंडी 60, प्याज 50 रुपए किलो

2 min read
Google source verification
सब्जी की दुकान

सब्जी की दुकान

छतरपुर. जिले में शहरी और नगरीय क्षेत्र में सब्जी की आवक कम हो गई है। जिससे प्याज, टमाटर, भिंडी, बरबटी और शिमला मिर्च की कीमतों में 20 से 40 रुपए तक का उछाल आ गया है। वहीं धनिया पत्ती खुले बाजार में 200 रुपए किलो पहुंच गई है। साथ ही इस सीजन में आने वाली सब्जियां 160 रुपए प्रति किलोग्राम तक बिक रही हैं। जिससे त्योहारी सीजन खर्च के साथ ही आम लोगों पर सब्जी खरीदी का बोझ बढ़ गया है। वहीं सब्जी विक्रेता आगामी दिनों में और अधिक भाव बढऩे की बात कह रहे हैं।

ग्रामीण क्षेत्र से आ रही कम सब्जी
आगामी धनतेरस और दीपावली पर्व पर आम लोगों को अधिक राशि खर्च करनी पड़ती है। वहीं अचानक सब्जियों के दाम बढऩे से आम आदमी को अधिक राशि खर्च करनी पड़ रही है। पिछले सप्ताह तक 30 रुपए किलो बिकने वाली प्याज 50 रुपए 40 रुपए वाली भिंडी रुपए, 40 रुपए वाली बरबटी 80 रुपए और 100 रुपए किलो बिकने वाली धनिया पत्ती 200 रुपए पहुंच गई है। वहीं सर्दी के सीजन में आने वाली मैथीं और चना की भाजी 160 रुपए किलो बिक रही है। सब्जी व्यापारी मनोज कुशवाहा बताते हैं कि
दिनों जिले में रबी सीजन की बोवनी चल रही है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली सब्जी कम मात्रा में आ रही है। इसलिए थोक बाजार में सब्जी की आवक कम हो गई है। इसलिए आलू और बैगन को छोडक़र सभी सब्जी की कीमत बढ़ गई है।

त्योहार के बीच बढ़ा खर्च
त्योहारों के बीच आम आदमी का बिगड़ा बजट शहर की ग्रहणी पूनम जगधारी, सपना चौहान ने बताया कि सब्जी के दाम बढऩे से परिवार का बजट गड़बड़ाएगा गया है। क्योंकि इस माह दशहरा पर्व रहा और अगले माह दीपावली पर्व आने वाला है, जिसमें लोगों को अधिक राशि खर्च करनी पड़ेगी। पिछले सप्ताह तक जो सब्जी 30 से 40 रुपए प्रति किलो बिक रही थी, वह आज 60 से 80 रुपए किलो बिक रही है। इस में आने वाली सब्जियां 150 रुपए के ऊपर बिक रही हैं।

फैक्ट फाइल
सब्जियों के दाम रुपए प्रति किलोग्राम
धनिया पत्ती- 200 रुपए
मैेथी भाजी- 160
चना भाजी- 160
प्याज- 50
टमाटर-40
भिंड़ी - 80
अरबी- ५०
कटहल- 50
आलू- 20
बैगन -20
बरबटी-80

बड़ी खबरें

View All

छतरपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग