
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में प्रचार तेज कर दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार को पार्टी ने प्रचार-प्रसार के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को छतरपुर पहुंचाया है। यहां सीएम भगवंत मान ने महाराजपुर विधानसभा के नौगांव नगर तक रोड शो किया। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री जनता को दिल्ली और पंजाब में चल रही आम आदमी पार्ची की सरकारों का हवाला देते हुए दोनों राज्यों की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही, जनता से ये वादा भी किया कि जिस तरह दोनों राज्यों में आम आदमी पार्टी की सरकार काम कर रही है प्रदेश में सरकार बनने पर भी ऐसा ही काम किया जाएगा।
जनता से संबोधन के दौरान भगवंत मान ने कहा कि हमारे नेता अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता को फ्री बिजली दे रहे हैं। इसके साथ ही अनेक योजनाएं दिल्ली में चलाई जा रही हैं, जिनसे राज्य की जनता बेहद खुश है। अब बारी मध्य प्रदेश की है, जहां की जनता परिवर्तन चाह रही है तो आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना रही है।
भाजपा कांग्रेस पर हमला
भगवंत मान ने कहा कि ये भाजपा- कांग्रेस वाले चार साल जनता को लूटते हैं और आखिरी एक साल में लॉलीपॉप देकर चले जाते है। मगर इस बार इन लोगों की बातों में मत आना। क्योंकि केजरीवाल वो घोषणा कभी नहीं करते जिसका असलियत सा रिश्ता न हो। इससे पहले उन्होंने पंजाब को भी बिजली बिल से मुक्ति की गारंटी दी थी और आज उनकी उसी गारंटी का नतीजा है कि अब पंजाब के 90 फीसदी घरों में बिजली का बिल जीरो आता है।
यह भी पढ़ें- mp election 2023 BSP की 12वीं लिस्ट ने किया हैरान, सुबह कांग्रेस से टिकट कटा, शाम को बन गए उम्मीदवार
प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन
सीएम भगवंत मान लगातार अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते रहे। उन्होंने कहा कि इसबार एमपी की जनता भी परिवर्तन चाह रही है। इसलिए आम आदमी पार्टी को पसंद कर रही है। इस दौरान आप उम्मीदवार रामजी पटेल ने सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ तहसील कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।
Published on:
26 Oct 2023 04:40 pm
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
