छतरपुर

ऐसी बारात, जिसमें बाराती बनी पुलिस ने जमकर खाए पत्थर और हुई घायल

SC groom's procession took place in presence of police after protest fir registered: घटना की जानकारी लगते ही एसपी और एएसपी सहित 2 थानों का बल मौके पर पहुंचा। इसके बाद भी पथराव नहीं रुका। पथराव में 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए है। पुलिस ने जब हालात पर काबू पाया, उसके बाद बारात को पुलिस सुरक्षा में सागर जिले के शाहगढ़ के लिए रवाना किया गया।

less than 1 minute read
Jun 06, 2023

छतरपुर। SC groom's procession took place in presence of police after protest fir registered: जिले के बकस्वाहा थाना इलाके के चौरई गांव में अनूसूचित जाति के दूल्हे की घोड़े पर रास फिराने को लेकर विवाद हो गया। दलित दूल्हे को घोड़े पर सवार देख गांव के दबंग नाराज हो गए। उन्होंने पथराव कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही एसपी और एएसपी सहित 2 थानों का बल मौके पर पहुंचा। इसके बाद भी पथराव नहीं रुका। पथराव में 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए है। पुलिस ने जब हालात पर काबू पाया, उसके बाद बारात को पुलिस सुरक्षा में सागर जिले के शाहगढ़ के लिए रवाना किया गया।

बड़ा मलहरा एसडीओपी शशांक जैन ने बताया कि बकस्वाहा थाना क्षेत्र के चौरई गांव से दलित दूल्हे की बारात सागर जिले के शाहगढ़ जा रही थी। इससे पहले गांव में घोड़े पर बैठकर दूल्हे की रास (बाराज जाने से पहले की रस्म) निकाली जानी थी। जिस पर गांव के एक समुदाय के लोगों ने विरोध किया। यह विरोध बलवा में बदल गया। मामले की जानकारी लगने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति संभाली। पुलिस सुरक्षा में रास फिराई गई, तब कहीं जाकर देर शाम बारात शाहगढ़ के लिए रवाना हुई। बारात को पुलिस की सुरक्षा दी गई। शादी के बाद भी अन्य कार्यक्रम पुलिस सुरक्षा में किए जाएंगे।

50 लोगों पर केस दर्ज
पुलिस और बारातियों पर पथराव के मामले में पुलिस ने 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 20 नामजद आरोपी समेत 30 अन्य लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट, बलवा, हरिजन एक्ट के तहत के दर्ज किया गया है। दूल्हे के परिवार को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Updated on:
06 Jun 2023 04:51 pm
Published on:
06 Jun 2023 12:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर