छतरपुर

तीन साल से लगातार घट रहे संगीन अपराध, छोटे अपराध अब भी हो रहे ज्यादा

12 साल में सबसे कम अपराध पिछले साल हुए, पुलिस की सक्रियता से हो रहा सुधार

2 min read
Jan 10, 2023
पुलिस अधीक्षक कार्यालय

छतरपुर. पुलिस की सक्रियता से अपराधों में कमी आ रही है। पिछले 12 साल में सबसे कम अपराध वर्ष 2022 में घटित हुए हैं। पिछले तीन साल से संगीन अपराधो में कमी आ रही है। हालांकि हत्या के प्रयास व चोरी के अपराधों पर अभी भी अंकुश नही लग पाया है। पुलिस के आंकड़ों में यदि बात की जाए तो रेप, छेड़छाड़ जैसे अपराधों में विगत वर्षों की अपेक्षा में कमी आई है। वहीं अपहरण और डकैती के तैयारी जैसे मामले पिछले साल के बराबर ही हैं। इसके अलावा गृहभेदन जैसे संगीन मामलों में भी विगत वर्षों की अपेक्षा कमी आई है, जबकि विगत वर्षों में गृहभेदन के मामलों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा था, जिस पर अब अंकुश लगा है।

बीते साल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई बढ़ी
वर्ष 2021 की अपेक्षा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के मामलों में डेढ़ गुना से अधिक का इजाफा हुआ है। इनमें कुछ प्रमुख धाराएं हैं, जिनमें धारा 107 व 116 के मामले भी हैं। इसमें किसी से शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रकरण एसडीएम के सामने पेश करती है और एसडीएम वारंट जारी कर संबंधित को पक्ष रखने का कहता है और फिर अधिकतम एक साल के लिए बाउंड ओवर करा सकता है।

महिला अत्याचार के मामलों में कार्रवाई न करने के आरोप
पुलिस पर महिला अत्याचार के मामलों में कार्रवाई न करने के लगातार आरोप लगे हैं। कोतवाली इलाके में नाबालिग को बंधक बनाकर बलात्कार के मामले में पुलिस की कार्रवाई जांच के दायरे में है। पिपट में मूक बधिर नाबालिग के साथ बलात्कार के मामले को पुलिस द्वारा छेड़छाड़ में बदलने का आरोप लगा। हरपालपुर पुलिस पर बलात्कार पीडि़त की एफआइआर नहीं लिखने के आरोप लगे। वहीं खजुराहो, महाराजपुर में बालिकाओं के अपहरण के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे। इन मामलों के अलावा भी आए दिन पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगते हैं।

फैक्ट फाइल

वर्ष हत्या हत्या का प्रयास लूट डकैती गृहभेदन चोरी बलात्कार छेडछाड बलवा दंगा
2011 58 78 74 2 306 232 78 193 96
2012 50 60 40 5 251 206 62 178 61
2013 46 52 37 1 268 200 77 220 31
2014 44 48 35 1 197 196 79 232 28
.2015 61 67 32 1 223 185 73 261 38
2016 38 54 41 1 211 153 61 214 41
2017 47 53 31 0 188 204 116 262 38
2018 39 43 27 0 193 260 112 242 20
2019 43 51 31 5 226 290 116 251 30
2020 68 61 18 2 230 301 115 258 30
2021 42 38 16 1 202 242 110 199 19
2022 38 43 22 0 204 247 98 186 17

Updated on:
10 Jan 2023 04:16 pm
Published on:
10 Jan 2023 04:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर