छतरपुर

सात बच्चों की मां प्रेमी संग हो गई फरार, तलाश में भटक रहा पति

महिला के पति लगाया आरोप, 28 साल पहले हुई थी शादी।

2 min read
Seven childrens mother is absconding husband wandering in search

छतरपुर/नौगांव . स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंगरावन कला गांव से एक महिला पिछले दो दिन से लापता पता है। महिला सात बच्चों की मां है। रविवार को उसके पति ने थाने पहुंच मामला दर्ज कराया। पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई। आरोपी युवक रिश्तेदार है। जिससे उसका घर आना-जाना लगा रहता था। शिकायत पर पुलिस ने महिला के गुम होने का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सिंगरावन कला गांव निवासी रामस्वरूप अहिरवार की शादी 28 साल पहले महोबा जिला के टीकामऊ गड़क गांव में ताराबाई (40) के साथ हुई थी। इस दौरान उसके सात बच्चे हुए। जिसमें सबसे बड़ी पुत्री २१ साल की है। जबकि सबसे छोटी पुत्री चार वर्ष की है। महिला के पति रामस्वरूप ने रविवार को थाने में पुलिस को बताया कि 12 अक्टूबर को सुबह दस बजे के उसकी पत्नी ताराबाई भाग गई। उसने आरोप लगाया कि नया गांव निवासी एक युवक मेरे घर में आता था। वह रिश्तेदार है। युवक 12 अक्टूबर के पहले से ही घर से लपता है। यही युवक मेरी पत्नी को भगा ले गया।

युवक को फोन किया तो कट कर दिया
महिला के पति ने बताया कि युवक के फोन पर बात करने का प्रयास किया तो युवक ने गलत नंबर बता कर काट दिया। पुलिस से पत्नी का पता लगाने की गुहार लगाई है। उधर शिकायती आवेदन के आधार पर पुलिस ने महिला के गुम हो जाने का मामला दर्ज किया है। टीआई विनायक शुक्ल का कहना है कि महिला के भाग जाने की शिकायती आई है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

रिश्तेदार है प्रेमी
फरार महिला के पति ने बताया कि जो युवक उसकी पत् नी को लेकर भागा है वह उसका रिश्तेदार है। आरोपी पहले से घर आता जाता था। रिश्तेदार होने की वजह से कोई उसपर शक नहीं करता था।

Published on:
16 Oct 2017 01:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर