
बिजली विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई
छतरपुर। बिजली सप्लाई अबाध गति से उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के बावजूद कई ऐसे उपभोक्ता है जो समय पर अपने बिल का भुगतान नहीं करते। परिणाम स्वरूप बिजली विभाग का आर्थिक बजट बिगड़ रहा है। लगातार प्रयास के बावजूद बिल जमा न होने पर बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने शुरू कर दिए है। बिजली विभाग की 4 टीमों ने 62 कनेक्शन काटे, जबकि कनेक्शन कटने के भय से 38 उपभोक्ताओं ने बिल जमा किए। मातगुवां में एक कैंप लगाया गया जिसके माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनकर उनका हल किया गया।
मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री ग्रामीण सर्वेश शुक्ला ने बताया कि पिछले 2 दिनों से शहर के नारायणपुरा रोड, विद्यापुरम, नटपुरवा, हमा, निवारी सहित अन्य ग्रामों में बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। इतना ही नहीं कनेक्शन काटने के बाद रात में निगरानी की जाती है ताकि उपभोक्ता कनेक्शन फिर से न जोड़ सकें। उन्होंने बताया कि 4 टीमों के माध्यम से राशि जमा न करने वालों के खिलाफ कनेक्शन काटने का अभियान चलाया जा रहा है। एक लाख रुपए से अधिक के बकायादार उपभोक्ताओं से संपर्क कर राशि जमा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
डिफाल्टरो को नोटिस, जल्द जब्त होगा सामान
डिफाल्टर फ्री पोल अभियान के तहत जिस खंभे से डिफाल्टरों के कनेक्शन है उनके कनेक्शनों को काटा जाएगा। किसी भी बिजली पोल से डिफाल्टर को बिजली जलाने का मौका नहीं मिलेगा। सहायक यंत्री शुक्ला ने बताया कि डिफाल्टर को नोटिस जारी किए गए हैं। 30 सितंबर तक राशि जमा ना होने पर पैसा मोटरसाइकिल कार सहित अन्य कीमती सामान जब्त किया जाएगा।
ग्राम देरी में एक लाख के बकायेदारों की संख्या 9
बिजली विभाग के मुताबिक 11 गांव में एक लाख से अधिक के बकायेदारों की संख्या करीब 33 हैं। सबसे ज्यादा ग्राम देरी में एक लाख से अधिक के बकायेदारों की संख्या है। यहां 9 उपभोक्ताओं से 9 लाख 17000 वसूले जाने हैं। खौप में 4, निवारी में 2, हमा में 1, मोरबा में 3, सरानी में 5 , दिलनिया पुरवा में 3, कांटी में 2, खबरी में 1 बरकौहा में 1 व पठापुर में 2 उपभोक्ताओं से एक-एक लाख से अधिक की राशि मिलनी है।
हरपालपुर में काटे गए 34 कनेक्शन
हरपालपुर में 34 कनेक्शन काटे गए। वहीं मौके पर जिन लोगों ने बिल जमा कर दिए उनके कनेक्शन को दोबारा जोड़ दिया गया। विभाग के कनिष्ठ अभियंता पवन गुप्ता के नेतत्व में विद्युत अमले ने नगर की राजपूत कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी में कार्यवाही की। यहां के उपभोक्तओं पर 5 लाख 35 हजार 642 रुपयए का बकाया था। गुप्ता ने बताया कि बकाया वसूली के दौरान अब कोई रियायत नहीं मिलेगी। वसूली के लिये विभाग सघन प्रयास कर रहा है। इस दौरान चिरंजीव यादव, वीरेंद्र सिंह तोमर, सूरज सिंह के अलावा अन्य विद्युतकर्मी मौजूद रहे।
Published on:
25 Sept 2021 05:46 pm
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
