
पोस्टकार्ड के साथ ब्लू माउंटेन स्कूल के छात्र-छात्राएं व स्टाफ
छतरपुर. प्रसिद्ध शिक्षाविद् और भारतीय विश्वविद्यालयों के अग्रणी संस्थापक, डॉ. हरि सिंह गौर को भारत रत्न दिलाने के लिए छतरपुर जिले के छात्र-छात्राओं ने एक स्वस्फूर्त मुहिम शुरू की है। यह मुहिम तेजी से जिलेभर में फैल रही है, और छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व्यक्तिगत पोस्टकार्ड भेजकर डॉ. गौर को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने की अपील कर रहे हैं।
डॉ. हरि सिंह गौर ने सागर विश्वविद्यालय की स्थापना की और भारतीय शिक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक योगदान दिया, को भारत रत्न से सम्मानित करने की यह पहल छात्रों की एक भावुक श्रद्धांजलि है। छात्र-छात्राएं अब पीएम मोदी को अपने हाथों से लिखे हुए पोस्टकार्ड भेजकर इस मुहिम में शामिल हो रहे हैं। छात्रों का कहना है कि डॉ. हरि सिंह गौर ने अपनी शिक्षा, समाज सुधार और अनुसंधान के माध्यम से देश के विकास में अहम भूमिका निभाई है। इस स्वस्फूर्त मुहिम के तहत, छात्र हर पोस्टकार्ड पर डॉ. गौर के योगदान और उनके कार्यों को याद करते हुए भारत रत्न की मांग कर रहे हैं।
ब्लू मांउटेन स्कूल की डायरेक्टर दीप्ति पाठक और प्रिंसिपल वीरेंद्र सोदिया ने कहा कि सर गौर को भारत रत्न मिलना बुंदेलखंडवासियों के लिए सम्मान की बात है। स्कूल के शिक्षक मानसी यादव,शिफा खान , वसुधा खरे ,कशिश गुप्ता,प्राची पटेल,राशि गुप्ता, रश्मि शर्मा ने सर गौर को भारत रत्न दिलाने की प्रधानमंत्री से अपील की है।वहीं, छात्रा महिमा अग्रवाल,हीरल वर्मा,विराट भाटिया,धैर्य शुक्ला, वेद मिश्र,ईषना सोनी, सनत मिश्रा, आयुष्मान मिश्र, सार्थक दीक्षित और अन्य सभी छात्रों ने अपनी सहभागिता की। इस मुहिम में शामिल छात्रों का कहना है कि डॉ. गौर को उनके जीवनभर के योगदान के लिए भारत रत्न मिलना चाहिए। छात्रों ने एक स्वर में प्रधानमंत्री से अपील की है कि उन्हें सम्मानित किया जाए, ताकि आने वाली पीढिय़ों को प्रेरणा मिल सके। इस मुहिम को लेकर छात्रों में एक भावनात्मक उत्साह है और वे इसे सोशल मीडिया के माध्यम से भी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
इस अभियान में स्थानीय कॉलेजों और स्कूलों के छात्रों ने बढ़-चढकऱ हिस्सा लिया है। प्रत्येक छात्र अपने व्यक्तिगत पोस्टकार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री से आग्रह कर रहा है। इसके अलावा, इस मुहिम को विद्यालयों और कॉलेजों में अभियान के रूप में चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें और डॉ. गौर के योगदान को सम्मानित किया जा सके। छात्रों का मुख्य उद्देश्य यह है कि डॉ. हरि सिंह गौर के योगदान को केवल क्षेत्रीय स्तर पर नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित किया जाए। इस मुहिम की सफलता और समग्रता को देखते हुए, इसे समाज के हर वर्ग से समर्थन मिल रहा है। स्थानीय नेता और समाजसेवी भी इस अभियान से जुड़ रहे हैं और प्रधानमंत्री को संबोधित पोस्टकार्ड भेजने का आह्वान कर रहे हैं।
Published on:
29 Nov 2024 10:52 am
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
