5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले और बाहर जाने की अनुमति अब मिलेगी ऑनलाइन

http://mapit.gov.in/covid-19

1 minute read
Google source verification
जिले और बाहर जाने की अनुमति अब मिलेगी ऑनलाइन

जिले और बाहर जाने की अनुमति अब मिलेगी ऑनलाइन

छतरपुर. लॉक डाउन अवधि में खाद्यान्न उपार्जन एवं अनुशांगिक गतिविधियों तथा अत्यावश्यक सेवाओं व आपातकालीन कार्यों के लिए जिले के भीतर अंतर जिला व जिले से अन्य राज्यों में आवागमन के लिए ई-पास की अनुमति के लिए एक नया पोर्टल http://mapit.gov.in/covid-19 लॉन्च किया है। इस पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों पर जिला कलेक्टर या उनके द्वारा प्राधिकृत सक्षम अधिकारी परीक्षण करेंगे व समाधान होने पर ऐसे आवेदनों को स्वीकार कर पोर्टल के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक अनुमति ई-पास जारी करेंगे। इस ई-पास की एक कॉपी आवेदकों को उनके आवेदन के दौरान पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी पर इलेक्ट्रॉनिक रूप में भेजी जाएगी।
इस पोर्टल के अंतर्गत चार श्रेणियों जिसने ऐसे नागरिक या संस्था के प्रतिनिधि जो खाद्यान्न उपार्जन व उसकी अनुशांगिक गतिविधियों तथा अत्यावश्यक सेवाओं के लिए, अतिआवश्यक सेवाओं से संबंधित सामग्री के डोर टू डोर वितरण व्यवस्था में कार्यरत, मध्यप्रदेश में सामग्री लाने अथवा मध्य प्रदेश से सामग्री अन्य राज्य में ले जाने के लिए परिवहन करने वाले और व्यक्तिगत आपातकालीन कार्य की दृष्टि से आवागमन करने वाले नागरिक या संस्था ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
इस आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि जिले के भीतर अत्यावश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं के प्रदाय में सहभागी व्यक्तियों या संस्थाओं को आवागमन के लिए अलग से पास प्राप्त किए जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
कलेक्टर स्थानीय आवश्यकताओं और कोविड-19 के संबंध में जारी निर्देशों के तारतम्य में जमीनी स्तर पर कार्यरत अपने स्टाफ को निर्देश दे कि जब ऐसे व्यक्ति या संस्था के प्रतिनिधि जिले के भीतर एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाए तो सामान्य पूछताछ या परिचय पत्र जैसे कार्यालय का आईडी कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट देखने के बाद उचित समाधान होने पर उन्हें उनके गंतव्य स्थान हेतु प्रस्थान करने दिया जाएगा। जिले के कोविड- 19 की दृष्टि से घोषित कंटेनमेंट क्षेत्र में परिवहन व आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
***********

बड़ी खबरें

View All

छतरपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग