
महुआ 35 रुपए किलो तो तेंदूपत्ता का 25सौ रुपए प्रति मानक बोरा मिलेगा भाव
छतरपुर. लॉकडाउन के बीच वनोपज खरीदी अब मई माह में होगी। इसके लिए अभी तारीख तय नहीं की गई हैं, लेकिन 5 से 10 मई के बीच यह खरीदी शुरू हो सकती हैं। इधर जिला स्तर पर वनोपज खरीदी की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभी खरीदी केंद्र के नोडल भी वन विभाग ने नियुक्त कर दिए हैं। इस बार महुआ का समर्थन मूल्य 30 से बढ़ाकर 35 कर दिया गया हैं, जबकि तेंदूपत्ता 25सौ रुपए मानक बोरा तक खरीदा जाएगा।
जिले में महुआ, तेंदूपत्ता सहित अन्य वनोपज को संग्रहित करने का काम शुरू हो गया है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में ठेकेदार, व्यापारियों द्वारा इसकी खरीदी भी शुरू कर दी हैं। जो अपने दामों पर खरीद रहे हैं। इसके अलावा किराना दुकानों पर भी महुआ इन दिनों बहुत पहुंच रहा हैं। जिले के बिजावर, बाजना, बक्स्वाहा ओर बड़ामलहरा क्षेत्र में सबसे Óयादा वनोपज आती हैं। यहां बृहद स्तर पर यह वनोपज संग्रहण और विक्रय का काम शुरू हो गया है। इसके अलावा छतरपुर और लवकुशनगर क्षेत्र में कम ही वनोपज आती है।
नकद भुगतान की होगी सुविधा
शासन लॉकडाउन के चलते वनोपज उपार्जन वनवासियों को राहत प्रदान करेगा। उन्हें उनकी वनोपज का अ'छा मूल्य उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही उन्हें नगद भुगतान की सुविधा मिलेगी। तेंदूपत्ता तोड़ाई का कार्य 25 अप्रैल से शुरू हो चुका हैं। जबकि तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य 4 मई से प्रारंभ किया जा सकता है। इस बार संग्राहकों से सरकार &5 रूपये प्रति किलो में महुआ खरीदेगी। गत वर्ष यह मूल्य &0 रूपये प्रति किलो था। संग्राहकों को नकद भुगतान की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। जिले में करीब 5 हज़ार परिवार महुआ संग्रहण का कार्य करते हैं।
शासन ने यह निर्देश किए जारी
वन विभाग के अधिकारियो से कहा कि महुआ आदि संग्रहण में वनवासियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। उन्हें यह बताया जाना चाहिए कि वे जहां जंगली जानवरों का भय हो, वहां न जाएं। साथ ही संग्रहण कार्य के लिए अकेले न जाएं समूह में जाएं। वनोपज संग्रहण करने वाले श्रमिकों तथा तेंदूपत्ता संग्राहकों को संबल योजना में पंजीकृत किया जाए। ये लोग अपनी जिंदगी जोखिम में डालकर कार्य करते हैं। इसलिए कोई भी छूटे नहीं। तेंदूपत्ता की खरीदी दर 2500 रूपये प्रति मानक बोरा निर्धारित की गई है। इसके अलावा, जिन वनोपज समितियों को लाभ होता है, वह बोनस का वितरण अपने सदस्यों को करती हैं।
वनोपज के तय किए गए समर्थन मूल्य
वनोपज 2019 2020
महुआ 30 35
अचार गुठली 109 130
कुसुम की लाख 203 230
पलाश लाख 130 150
हर्रा 15 20
बहेड़ा 17 25
बेलपोड़ा 27 30
चकोड़ा 14 20
शहद 195 225
करंज 35 40
साल बीज 20 25
निम्बोरी 23 30
नागरमौथा 27 35
वर्जन
वनोपज खरीदी की तैयारियां शुरू हो गई है। इसके लिए नोडल नियुक्ति किए जा चुके है। समर्थन मूल्य तय होने के बाद अब खरीदी केंद्र तय होंगे। जो करीब 300 की संख्या में होंगे। समिति और ठेकदार खरीदी करेंगे।
संजीव झा, वनमंडल अधिकारी छतरपुर
Published on:
28 Apr 2020 09:00 am
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
