27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेसियों पर की पानी की बौछार, फिर भी नहीं रोक पाए विरोध प्रदर्शन

मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर पलटवार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Widush Mishra

•

Updated: 25 Jul 2017, 3:13 PM IST

छतरपुर. मंदसौर किसान आंदोलन के बाद बैकपुट पर चल रही भाजपा ने सोमवार को अशोकनगर ट्रामा सेंटर के बहाने कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रदेश भर में विरोध जताया था। इधर मंगलवार को कांग्रेस ने पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान व भाजपा का विरोध जताया है। कांग्रेसी प्रदर्शन न कर पाएं इसके लिए तीन थानों का भारी पुलिस बल, बज्र वाहन व पानी की बौछार के लिए फायर बिग्रेड लाई थी, लेकिन पुलिस के यह प्रयास कांग्रेसियों को प्रदर्शन करने से नहीं रोक पाए।

छतरपुर में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर ज्योतिरादित्य सिंधिया पर गलत टिप्पणी का आरोप लगाते हुए सरकार को घेरने का प्रयास किया। कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी घोषणानुसार छत्रसाल चौराहे पर एकत्रित हुए जहां भाजपा पर ही दलित के अपमान व मायावती को सदन में दलितों का पक्ष न रखने देने पर इस्तीफा तक देने की नौबत आने के कारणों को गिनाते हुए केंद्र व मप्र की सरकार को दलित विरोधी बताया।

इस दौरान कांग्रेसी को रोकने पुलिस ने इंतजाम किए थे, पुलिस द्वारा किए इंतजामों व कांग्रेसियों पर की जा रही पानी की परवाह न करते हुए भी कांग्रेस प्रदर्शन करते रहे। कांग्रेसियों का आरोप है कि अशोकनगर ट्रामा सेंटर का मामला गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी रही है जिसने दलितों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।