4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सटई रोड का चौड़ीकरण 1 साल में पूरा नहीं, 24 गांव के लोग गड्डों पर से निकल रहे

जिला मुख्यालय के पुराना पत्रा नाका से सटई तक के रोड की हालत इन दिनों खराब हैं। जगह-जगह गड्ढे होने से वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। न केवल शहर के बाहर बल्कि शहर की सीमा में भी खराब सडक़ के चलते राहगीरों को चलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

2 min read
Google source verification
satai road

सटई रोड पर गड्ढों से निकलते राहगीर

छतरपुर. जिला मुख्यालय के पुराना पत्रा नाका से सटई तक के रोड की हालत इन दिनों खराब हैं। जगह-जगह गड्ढे होने से वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। न केवल शहर के बाहर बल्कि शहर की सीमा में भी खराब सडक़ के चलते राहगीरों को चलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को हल करने एक साल पहले पीडब्ल्यूडी ने इस रोड का निर्माण शुरू किया। जो अब तक पूरा नहीं हो पाया है।

चोड़ीकरण का काम अधूरा


पुराना पन्ना नाका स्थित सटई रोड तिराहा से सटई नगर के बस स्टैंड तक 32 करोड़ की लागत से टू-लेन रोड का निर्माण किया जा रहा है। जिसके तहत 20 किमीरोड पर 7 मीटर चौड़ाई किया जाना है। इसके साथ ही ढाई-ढाई मीटर की पटरी रोड होने से रोड 12 मीटर चौड़ा हो जाएगा। इसके साथ ही 20 किलोमीटर रोड के बीच में पडऩे वाली सभी पुलियों का नए सिरे से निर्माण कर चौड़ा किया जा रहा है। इस रोड निर्माण का कार्य संबंधित ठेकेदार ने एक साल पहले शुरू किया था। जो धीमी गति के चलते अब तक पूरा नहीं हो पाया है

इन इलाके के रहवासी परेशान


यदि इस रोड का निर्माण पूरा हो जाता है तो सटई रोड स्थित कृषि उपज मंडी क्षेत्र, छुई खदान और ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी, नरसिंहगढ़ पुरवा सहित शहर की विभिन्न कॉलोनी के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलने लगेगी। साथ ही ग्राम पंचायत गौरैया, ग्राम पंचायत मौराहा, ग्राम पंचायत रामगढ़, ग्राम पंचायत अतरार, ग्राम पंचायत पड़रिया, ग्राम पंचायत पुछी और बूढ़ा सहित सटई रोड से जुड़े 24 गांव के लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

आधे घंटे के सफर में लग रहा एक घंटे


इस रोड से होकर प्रतिदिन सटई क्षेत्र के हजारों लोग निजी और यात्री वाहनों से जिला मुख्यालय पहुंचते हैं। लेकिन रोड खराब होने से आधा घंटे का सफर तय करने में इन लोगों को एक घंटा लग जाता है। साथ ही रोड पर मौजूद गड्डों से वाहनों में टूट-फूट होती है। वहीं रोड पर मौजूद गड्डों से बाइक और चार पहिया वाहने सवार हादसे का शिकार होते हैं। जिसके लिए विभाग के अधिकारी और संबंधित ठेकेदार जिम्मेदार हैं।

तीन पुलियों का निर्माण जारी


सडक़ का चौड़ीकरण पीडब्ल्यूडी को पूरा कराना है। काम ठेकेदार के माध्यम से एक साल पहले शुरू कराया गया था जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। विभाग काम को जल्द पूरा कराने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। जिला मुख्यालय से सटई नगर तक निर्मित होने वाले रोड पर मौजूद तीन पुलियों का निर्माण अभी शेष है। पुराना पन्ना नाका से पीतांबरा मंदिर तक सीसी रोड डाला जाना है। इसके बाद डामरीकरण का कार्य होगा। इसलिए इस रोड का कार्य पूरा होने में अभी एक साल और लग जाएगा।

इनका कहना है


कार्य बड़ा है, इसलिए समय तो लग ही जाता है। फिर भी निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
आरएस शुक्ला, ईई पीडब्ल्यूडी छतरपुर

फोटो- सटई रोड पर गड्ढों से निकलते राहगीर

बड़ी खबरें

View All

छतरपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग