
हनुमान जी की 101 फीट उंची प्रतिमा और भव्य लेजर शो
छिंदवाड़ा. सिद्ध सिमरिया हनुमान में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य और दिव्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मंदिर में भव्य लेजर शो, भजन संध्या, रामायण मंडलों के द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी साथ ही महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सिमरिया हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे।
हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर सुबह 8.30 बजे सिमरिया धाम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पूजन अर्चन व आरती करेंगे। रामायण मंडलों की संगीतमय धार्मिक प्रस्तुतियों को सुनेंगे। सुबह 10.30 कमलनाथ छोटी बाजार पहुंचकर भगवान श्रीराम व गदा पूजा करने के बाद नगर शक्तिपीठ बड़ी माता मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करेंगे। सुबह 11 बजे श्री गदा यात्रा गाजे बाजे के साथ दोपहिया से छोटी बाजार मेन रोड, मन्ना महाराज के सामने, गोल गंज, फव्वारा चौक, अनगढ़ हनुमान मंदिर, राजीव भवन, पुराना नागपुर नाका, चंदन नगर, सर्रा, ईमलीखेड़ा, लिंगा, गोरेघाट, सरोरा हेटी, चिखली से सिमरिया मंदिर में गदा अर्पण के साथ पूर्ण होगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सिद्ध हनुमान मंदिर में शाम 6.15 से 6.45 बजे तक होने वाली महा आरती, शाम 7 से 7.30 बजे तक अदभुत लेजर शो एवं 7.30 बजे से भजन संध्या के कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। सुप्रसिद्ध भजन गायिका ऋचा शर्मा के द्वारा भजनों की प्रस्तुति रात्रि 10 बजे तक दी जाएगी।
नारियल वाले हनुमान मंदिर में होंगे विविध आयोजन
छिंदवाड़ा. तिलक मार्केट तिराहा स्टेशन रोड वार्ड नंबर 14 स्थित केसरीनंदन हनुमान मंदिर में प्रति मंगलवार एवं शनिवार को भंडारे का आयोजन किया जाता है। मंदिर में हनुमान जयंती भव्य मनाई जाएगी। शिरीष दुबे ने बताया कि सात दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। 16 अप्रैल सुंदरकांठ पाठ एवं श्री अखण्ड रामारायण पाठ किया जाएगा। 16 अप्रैल को सुबह 4 बजे ब्रम्ह मुहुर्त में भगवान का अभिषेक किया जाएगा। जनसहयोग से शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा हनुमान जन्मोत्सव पर शनिवार को विशेष पूजा अर्चना होगी।
Published on:
16 Apr 2022 03:20 pm

बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
