छिंदवाड़ा

मां हिंगलाज मंदिर में जगमगा रहे 3251 मनोकामना कलश

अम्बाड़ा स्थित शक्ति पीठ मां हिंगलाज मंदिर में शारदीय नवरात्र में भक्तों ने 3251 मनोकामना कलश स्थापित किए गए हैं। समूचे मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सुबह व शाम होनेे वाली आरती में बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। भक्तों के लिए दोपहर एवं रात्रि में भंडारा शुरू किया गया है।

less than 1 minute read
3251 wish urns lit up in Maa Hinglaj temple

छिंदवाड़ा/गुढ़ी अम्बाड़ा. अम्बाड़ा स्थित शक्ति पीठ मां हिंगलाज मंदिर में शारदीय नवरात्र में भक्तों ने 3251 मनोकामना कलश स्थापित किए गए हैं। समूचे मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सुबह व शाम होनेे वाली आरती में बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। भक्तों के लिए दोपहर एवं रात्रि में भंडारा शुरू किया गया है। हिंगलाज मंदिर भक्तों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। देश के कोने-कोने से भक्त मंदिर में पहुंच रहे हैं। मंदिर की व्यवस्था श्री मां हिंगलाज मंदिर समिति मोहन कॉलरी के हाथों में हैं। समिति में मोहन कॉलरी प्रबंधन, श्रमिक संगठन व कर्मचारियों के प्रतिनिधि हैं। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस ने संभाल ली है। सोमवार को मंदिर में समिति के प्रबंधक अखिलेश सिंह, समिति उपाध्यक्ष नारायण राव सराटकर, समिति सदस्य अशोक बब्बल ठाकर, जगदीश तिवारी, विजय श्रीवास्तव, रमन साहू व बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। खेर माई मंदिर जाम में रविवार को नवरात्र के प्रथम दिन गायिका पूजा गोहलानी, नंदू ताम्र कर ने एक से बढक़र एक देवी गीतों की प्रस्तुति दी। मेरे भारत का बच्चा बच्चा जय श्री राम बोलेगा, मीठे रस भारोरी राधारानी लगे सहित भजनों की प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे। इस दौरान कीर्ति गावंडे, मोरेश्वर अलडक चंचलेश अलडक, रघुवीर मोहने, विवेकानंद राउत,अशोक फरकारे सूरज सोनघरे, पंकज कुशनेकर एवं बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

Published on:
17 Oct 2023 09:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर