
कार्यक्रम के दौरान बच्ची को गोद में लेकर दुलार करते सीएम।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के सिंगोड़ी और हर्रई में जनसभा को संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भगवान राम व कृष्ण का जयकारा लगाया तो कांग्रेस को बुखार आता है। लोग बोलते हैं कि छिंदवाड़ा कांग्रेस का गढ़ है। वह गढ़ नहीं गड़बड़ है, ऊपर-ऊपर हवाई जहाज में हैं भाई साहब, नीचे हैं ही नहीं। जमीन पर टिकते ही नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कहते हैं कि छिंदवाडा मॉडल दिखाएंगे। पूछता हूं कि 40 वर्ष तक छिंदवाड़ा मॉडल की बात की है, तो सिंगोड़ी नगर परिषद क्यों नहीं बनाई, तो क्यों मॉडल की बात करते हो। कांग्रेस के लोग चुनाव पर चुनाव जीतते रहे, लेकिन न कॉलेज दिए न ही नगर परिषद बनाई है। सीएम ने कहा कि आंचलकुंड के दरबार को सभी प्रणाम करते हैं, लेकिन कांग्रेस ठीक वैसे ही नकली वेश में सामने आई है, जैसे रावण माता सीता को हरण करने आया था। कांग्रेस को घर पहुंचाना है।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभा में कहा कि अभी तक फसल पर बोनस मिलता है, आने वाले समय में सरकार दूध उत्पादन पर बोनस देगी। जनपद, नगर पालिका और पंचायत स्तर पर आप गोशाला बनाएंगे, हमारी सरकार पूरी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि भूल से भी गोमाता पर कोई कष्ट आया तो कष्ट देने वालों को छोडऩेे वाले नहीं हैं। सात हजार गोमाता को बचाया है तथा कष्ट पहुंचाने पर एक हजार से ज्यादा को जेल में डाल दिया है। सीएम मोहन यादव ने सैम पित्रोदा को कांग्रेस में वापस लिए जाने पर कहा कि कांग्रेस से पूछना कि आपने आदिवासियों के अपमान पर पित्रोदा को बाहर किया था, अब ऐसा कौन सा काम कर दिया कि कांग्रेस ने वापस पार्टी में ले लिया।
जनसभा के दौरान अमरवाड़ा उपचुनाव प्रभारी संपत्तियां उईके, सांसद विवेक बंटी साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, नगर निगम छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके, उत्तम ठाकुर, मोनिका बट्टी, टीकाराम चंद्रवंशी, सिंगोड़ी मंडल अध्यक्ष सोनू सरसवार सहित अन्य उपस्थित थे।
Published on:
30 Jun 2024 01:27 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
