
कोयला मंत्रालय संसदीय सलाहकार समिति के सदस्य एवं सांसद बंटी विवेक साहू ने शनिवार को सांसद कार्यालय में डब्लूसीएल के जीएम अनूप हंजुरा और भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के पदाधिकारियों की बैठक ली।
इस दौरान उन्होंने डब्ल्यूसीएल के जीएम को नई कोयला खदानों को प्रारंभ करने के लिए शीघ्र ही कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए। सांसद साहू ने पेंच और कन्हान क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को लेकर डब्ल्यूसीएल के जीएम से क्रमवार बात की। इस दौरान उन्होंने डब्ल्यूसीएल के जीएम को कन्हान क्षेत्र की भारत ओसीएम एवं मोहन कालरी की फाइनल स्टेज पर प्रबंधन की ओर से की गई कार्यवाही की जानकारी ली।
मोहन फेस-5 एवं नारायणी ओपनकास्ट के शीघ्र संचालन पर प्रबंधन की ओर से की गई कार्यवाही की जानकारी भी मांगी। साथ ही डब्ल्यूसीएल के जीएम को कन्हान क्षेत्र से 200 कर्मचारियों का अन्यत्र स्थानांतरण किया जा रहा है पर रोक लगाई जाने को कहा। सांसद साहू ने डब्ल्यूसीएल के जीएम से तानसी, भाखरा, धाउनार्थ की फारेस्ट परमिशन की प्रबंधन की ओर से की गई कार्यवाही की जानकारी मांगी। कार्यवाही से अवगत कराया। इस दौरान सांसद ने डब्लूसीएल के जीएम को अन्य जानकारी भी शीघ्र ही उपलब्ध कराने के लिए कहा।
सांसद ने पेंच क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को लेकर डब्ल्यूसीएल के जीएम से क्रमवार चर्चा की। इस दौरान उन्होंने झुर्रे में डीएव्ही स्कूल या सेन्ट्रल स्कूल खोला जाने का प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए। ठिसगोरा और माथनी ओपनकास्ट की जानकारी प्रबंधन से मांगी। साथ ही विष्णुपुरी ओपनकास्ट संचालित करने की वर्तमान स्थिति से की जानकारी भी मांगी। बैंठक के दौरान सांसद ने धनकशा माइन से शिवपुरी माइन तक किए गए सडक़ निर्माण की गुणवत्ता अत्यंत खराब होने की जानकारी अधिकारियों को दी।
Updated on:
4 Aug 2025, 10:41 AM IST
Published on:
4 Aug 2025, 10:41 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.