3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Arogya Setu App: बना परेशानी की वजह बना, घर वापसी के बाद भी फैला रहा भ्रम

Arogya Setu App: लापरवाही: इएलसी चौक से दस किमी के दायरे में दो और एक किमी में एक पॉजिटिव दिखाने से भ्रम  

less than 1 minute read
Google source verification
आरोग्य सेतु

आरोग्य सेतु

छिंदवाड़ा/ कोरोना मृतक किशनलाल के पिता रमेश इनवाती के पॉजिटिव से नेगेटिव होने और घर वापसी के बाद भी आरोग्य सेतु ऐप में जानकारी अपडेट नहीं हो सकी है। इसके चलते छिंदवाड़ा में अभी भी दस किमी के दायरे में दो और एक किमी के अंदर एक पॉजिटिव मरीज दिखाई दे रहा है। इससे ऐप उपयोगकर्ताओं में अभी भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
केंद्र सरकार द्वारा इस ऐप का निर्माण कोरोना मरीजों की वास्तविक जानकारी और जागरुकता के हिसाब से किया गया है। ऐप में आम नागरिकों को सटीक जानकारी देने का दावा किया गया है, लेकिन रविवार को रमेश के नेगेटिव होने के बाद अस्पताल से छुट्टी होने के बाद इस ऐप पर लोग विश्वास नहीं कर पा रहे हैं।
इएलसी चौक से इस ऐप में उपयोगकर्ता के 500 मीटर से दस किमी के दायरे में दी जानकारी में एक से दो कोरोना पॉजिटिव मरीज होना बताया गया है। शहर में बातचीत के दौरान एक उपयोगकर्ता का है कि आरोग्य ऐप से जुड़े अधिकारी आइसीएमआर का डाटा अपडेट करना भूल गए हैं। इससे कोरोना मुक्त हुए छिंदवाड़ा की छवि पर असर पड़ रहा है। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान भी दिलाया गया है।

आरोग्य सेतु ऐप में पॉजिटिव केस की लोकेशन दिखाना तकनीकी खामी हो सकती है। इसकी जांच कराई जाएगी। हकीकत में कोई होगा तो उसे आइसोलेट किया जाएगा।
- डॉ. प्रदीप मोजेस, सीएमएचओ

Story Loader