छिंदवाड़ा

Congress: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मंदिर में टेका माथा, किया भूमिपूजन

गुलाबरा में जैन मुनि आचार्य का लिया आशीर्वाद

2 min read
Congress: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मंदिर में टेका माथा, किया भूमिपूजन

छिंदवाड़ा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ गुरुवार को नगर शक्तिपीठ बड़ी माता मंदिर छोटी बाजार पहुंचे। मातारानी के चरणों में माथा टेका और जिले, प्रदेश व देश के हर वर्ग के लिए प्रगति, उन्नति व सुख-शांति की प्रार्थना की।
छोटी बाजार में भव्य माता मंदिर का निर्माण किया जाना है जिस हेतु वर्तमान मंदिर के ठीक बाजू में ही नवीन मंदिर निर्माण का गुरुवार को भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सम्मिलित हुए। मंदिर निर्माण के लिए चयनित दिव्य स्थल पर उपस्थित पुजारी व आचार्यों द्वारा मंत्रोंचार के साथ उनसे पूजा अर्चना कराई गई। इसके पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाबरा स्थित जैन मंदिर पहुंचे। आचार्य श्री प्रज्ञासागर महाराज का सानिध्य प्राप्त किया। महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने के उपरांत उपस्थित धर्मप्रेमी बंधुओं से चर्चा की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं सांसद नकुलनाथ गुरुवार को चार दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे हैं। नेताद्वय ने बोर्ड परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। मौली नेमा को हार्दिक शुभकामना दी। किन्हीं कारणवश परीक्षा में अपेक्षाकृत परिणाम नहीं लाने वाले विद्यार्थियों के लिए कहा कि निराश होने की आवश्यकता नहीं है, पुन: मन लगाकर मेहनत करें। सफलता अवश्य प्राप्त होगी।


आज दिल्ली रवाना होंगे कमलनाथ
26 मई की सुबह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एक अत्यंत आवश्यक बैठक में शामिल होने हेतु दिल्ली प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2.30 बजे उनका छिंदवाड़ा आगमन होगा। तदोपरांत वे जिला कांग्रेस कमेटी से निर्धारत कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं सांसद नकुलनाथ हेलीकॉप्टर से सुबह 11 बजे मोहखेड़
ब्लॉक के ग्राम हीरावाड़ी के लिए प्रस्थान कर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे तदोपरांत दोपहर 12.30 बजे सांसद बिछुआ ब्लॉक के ग्राम कडहिया में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। तत्पश्चात वे अपने पूर्व निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2 बजे हर्रई ब्लॉक के ग्राम कमकासुर, दोपहर 2.20 बजे सुरलाखापा व दोपहर 3.30 बजे अमरवाड़ा ब्लॉक के ग्राम सारसडोल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 4.35 बजे शिकारपुर आगमन पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में उपस्थित होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। शाम 7 बजे नेताद्वय का रायल मोती पैलेस में आगमन होगा।

Published on:
26 May 2023 12:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर